निगेटिव ग्रुप का खून चाहिए तो साथ लाना होगा डोनर

Raj Bahadur's picture

RGANews

बरेली - जिला अस्पताल के ब्लड यूनिट में निगेटिव ग्रुप का खून खत्म हो गया है। अगर इमरजेंसी में निगेटिव ग्रुप का ब्लड चाहिए तो डोनर साथ लाना होगा। निगेटिव ब्लड ग्रुप का डोनर नहीं मिला तो खून मिलने में परेशानी हो सकती है। निगेटिव ग्रुप का ब्लड आईएमए में भी अपेक्षाकृत कम रहता है।जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रविवार दोपहर 39 यूनिट खून था। चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें एक भी यूनिट ब्लड निगेटिव ग्रुप का नहीं था। सबसे अधिक 29 यूनिट ब्लड बी पाजीटिव था। ए-पाजीटिव के 2, ओ-पाजीटिव के 4, एबी-पाजीटिव के 5 यूनिट उपलब्ध हैं। लेकिन निगेटिव ग्रुप का एक भी यूनिट खून यहां नहीं है। आमतौर पर एबी-पाजीटिव सबसे अधिक मरीजों को चढ़ाया जाता है। शिविर में यही ग्रुप सबसे अधिक जमा भी होता है। निगेटिव ग्रुप का ब्लड इसकी तुलना में कम डोनेट किया जाता है। निगेटिव ब्लड ग्रुप का खून खत्म होने के बाद जिला अस्पताल की तरफ से रक्तदान शिविर लगाने की योजना बनाई जा रही है।

 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.