![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/03_01_2021-aries_21232777.jpg)
RGA न्यूज़
03 जनवरी 2021 का राशिफल: मेष राशि वालों का बिजनेस और आर्थिक पक्ष मजबूत होग
3जनवरी 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।
Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: रविवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।
आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
विशेष: शुक्र धनु राशि में, केमद्रुम योग।
राशिफल
मेष: बुध का परिवर्तन व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता प्रदान करेगा।
वृष: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, लेकिन बुध का परिवर्तन व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।
मिथुन: बुध का परिवर्तन स्वास्थ्य पर कुछ असर डाल सकता है। कुछ पारिवारिक समस्या आ सकती है। निजी सुख में व्यवधान रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।
कर्क: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। बुध दांपत्य जीवन के लिए अच्छा होगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।
सिंह: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।
कन्या: बुध का परिवर्तन सुखद होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक और आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा।
तुला: बुध आर्थिक दृष्टि से उत्तम होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।
वृश्चिक: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। मन महत्वाकांक्षी होगा। रोग या विरोधी तनाव का कारण हो सकता है। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
धनु: बुध का परिवर्तन आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।
मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। बुध के परिवर्तन से जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता या उच्च अधिकारी से भी रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी
कुंभ: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रिश्ते मधुर होंगे। संतान के कारण तनाव मिलेगा। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।