January आर्थिक राशिफल 6 जनवरी 2021 : मेष राशि पर होगी मां लक्ष्‍मी की विशेष कृपा, जानें अन्‍य राशियों का हाल

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़

मेष:6 जनवरी बुधवार को चंद्रमा बुध की राशि कन्या में दिन रात भ्रमण करेंगे। सूर्य और शुक्र की सीधी नजर मिथुन राशि पर रहेगी। ग्रहों की यह स्थिति मिथुन राशि वालों को काम में एक अलग पहचान दिलाएगी और आर्थिक पक्ष भी अनुकूल रहेगा। अन्य राशियों के लिए आज दिन आर्थिक मामलों में कैसा है जानिए

 मेष : राशि के जातकों को आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है। शांत मन से काम करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी। ऊर्जा बहुत अधिक रहेगी। जल्दी बाजी से बचें। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में दिन अच्छा है। बेवजह के पंगे लेने से आज आपको बचना चाहिए। मेहनत के अनुरूप ही धन प्राप्ति होगी।

वृषभ:वृष राशि के जातकों के लिए अपने अटके हुए कामों को पूरा करने के लिए बेहतरीन दिन है। आपके प्रतिद्वंदी आपके आगे सर नहीं उठा पाएंगे। आपकी राह आसान रहेगी। कोर्ट-कचेहरी से संबंधित मामलों को निपटाने के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। कमाई अच्छी होगी परंतु जोश में आकर फिजूलखर्ची करने से बचें।

मिथुन:मिथुन राशि के जातकों को अपने उच्च अधिकारियों के साथ गर्मागर्मी से बचना चाहिए। दूसरों से कंपटीशन के चक्कर में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आप के काम से आपको एक नई पहचान मिलेगी। धन संबंधित मामले में समय बहुत अच्छा है।

कर्क:कर्क राशि के जातकों के अपने उच्च अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। प्रॉडक्टिविटी बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। आर्थिक मामलों में भी समय अनुकूल रहेगा। जोखिम पूर्ण कार्यों में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की स्वास्थ्य सेवाओं पर धन खर्च की संभावना है।

सिंह:सिंह राशि के जातकों के सभी अटके हुए कामों को गति मिलेगी। आप पूरी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य प्राप्ति की तरफ अग्रसर रहेंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त करने के लिए भी पूरे आत्मविश्वास के साथ बातचीत कर पाएंगे। शत्रु को परास्त करने के लिए भी उपयुक्त समय है। भाग्य पूरी तरह आपके साथ है। आर्थिक लाभ होगा।

कन्या:कन्या राशि के जातकों को मिश्रित फल देने वाला दिन है। बहुत ज्यादा जल्दबाजी से बचना चाहिए। बड़े-बुजुर्ग लोगों के साथ वार्ता करते समय संयम बरतें। अन्‍यथा कटुता से बात करना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। जोखिम पूर्ण कार्यों जैसे शेयर, सट्टा, लॉटरी में पैसा निवेश करने से बचें, नुकसान हो सकता है।

तुला:तुला राशि के जातकों के लिए फलदायक दिन है। नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों के नए संबंध बनेंगे। पूरी ताकत के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो बढ़िया रहेगा। कमाई तथा समृद्धि बढ़ाने के लिए सुनहरा दिन है।

वृश्चिक:वृश्चिक राशि के जातक मानसिक व शारीरिक रूप से अपने आप को बहुत मजबूत पाएंगे। आपकी कार्य क्षमता भी बढ़ेगी। विरोधी अपना सिर नहीं उठा पाएंगे। जोश के साथ अपने काम को पूरा करेंगे आर्थिक लिहाज से भी समय अनुकूल है। ब्याज से धन लाभ की संभावना बनती है।

धनु:धनु राशि के जातक अपने शत्रु पर काबू पाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। सेहत से संबंधित परेशानियां कामकाज में अवरोध उत्पन्न कर सकती हैं। खर्चे को लेकर सतर्क रहें। कर्जा बढ़ेगा। धन प्राप्ति में भी बाधाएं उत्पन्न होने का योग बनता है। शिवजी की उपासना करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

मकर:मकर राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। आपका फोकस उन सभी क्षेत्रों पर रहेगा जो आपकी प्रगति में बाधा बन रहे हैं। लाभ-हानि का विश्लेषण करने के बाद ही जोखिम पूर्ण कार्यों में अपना हाथ डालें। अन्‍यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। नए व्‍यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है।

कुंभ:कुभ राशि के जातक पूर्ण शक्ति के साथ अपने पराक्रम का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां बहुत अनुकूल रहेंगी। यात्रा का योग भी बनता है। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। आज उनके सहयोग से सभी काम पूरे होंगे। खर्चों को लेकर सतर्क रहना जरूरी रहेगा।

मीन:मीन राशि के जातकों की वाणी बहुत प्रभावशाली रहेगी। पारिवारिक सहयोग से सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट समृद्धिदायक रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन बहुत ही अनुकूल है। महालक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर बनी हुई है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.