जींस टीशर्ट पहने युवती का सिर विहीन शव बरामद, ग्रामीणों में फैली सनसनी

Raj Bahadur's picture

RGANEWS 

फतेहपुर - फतेहपुर जिले में असोथर थाना क्षेत्र के सरवल गांव में शनिवार दोपहर एक युवती का सिर विहीन शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही सीओ मौके पर जांच को पहुंचे। पुलिस आसपास करीब 10 किलोमीटर के क्षेत्र में सिर की तलाश में जुटी रही।

पुलिस को सिर का सुराग नहीं लगा है। शव की पहचान नहीं हो सके इसी वजह से सिर काटने की आशंका जताई गई है। वारदात से पहले दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। औगासी मार्ग पर सरवल गांव के लिए रास्ता जाता है। इसी रास्ते पर सरवल गांव के हईया दुबे के नहर पटरी से दो सौ मीटर दूर खेत हैं।

खेत में करीब 18 साल की युवती का सिर विहीन शव बरामद हुआ। युवती पीले रंग की टीशर्ट और नीले रंग की जींस पहने है। सीओ अनिल कुमार, थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस सिर की खोज में जुट गई। पुलिस ने ग्रामीणों से शव के बारे में पूछताछ की। 

हालांकि कोई भी पहचान नहीं कर सका है। पुलिस ने अंदाजा लगाया कि हत्या कहीं और की गई है। उसके बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। घटनास्थल से बांदा जिले की औगासी पुल के रास्ते सीमा भी जुड़ती है। कयास लगाए कि युवती जिले या फिर बांदा की रहने वाली हो सकती है। घटनास्थल के आसपास खेत और जंगल है। यहां किसी का आना जाना कम होता है। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि शव करीब 48 घंटे पुराना है। दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। सिर की तलाश की जा रही है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.