![Raj Bahadur's picture Raj Bahadur's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-13-1546707786.jpg?itok=_bTDIAhC)
RGANews
मीरगंज में महिला की हत्या कर लाश को बक्से में बंद करने के मुख्य आरोपी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस मामले में एक हिस्ट्रीशीटर और उसकी पत्नी को पुलिस ने जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूर्व विधायक सुल्तान बेग आईजी डीके ठाकुर से मिले। आईजी ने एसपी देहात को आरोपी की गिरफ्तारी करने का आदेश दिया है। 21 मई को मीरगंज के सिधौली गांव में मंगो देवी की हत्या कर दी गई थी। उनकी लाश हिस्ट्रीशीटर दीनानाथ के घर से पुलिस ने बरामद की थी। मीरगंज थाने में हत्या और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस दीनानाथ, उसकी पत्नी व एक अन्य आरोपी खड़गसेन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हत्याकांड और दुष्कर्म का मुख्य आरोपी रूपचंद फरार चल रहा है। महिला के घरवालों का आरोप है कि रूपचंद के अवैध संबंध थे। इसकी वजह से महिला की हत्या हुई है।