झिड़ीधाम संकीर्तन में बही भक्ति की रसधारा, झूमे लोग

Raj Bahadur's picture

RGANews

श्री वैष्णो बुआ दाती संकीर्तन मंडल की तरफ से रविवार को झिड़ीधाम आश्रम में भव्य संकीर्तन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भजनों पर भक्तगण झूम उठे और माहौल भक्तिरस में सराबोर हो गया। संकीर्तन की अध्यक्षता गुरुदेव रामनाथ अरोरा ने की। मंगलाचरण से कार्यक्रम का आरंभ खत्री भाइयों ने किया और सबसे पहले महामाई की ज्योति का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में किशन कपूर ने भजन दे दे थोड़ा प्यार.. सुनाकर लोगों का मन मोह लिया। उसके बाद जगदीश भाटिया ने भजन मेरी जिंदगी में क्या था तेरी बंदगी से पहले.. और देवेंद्र दुआ ने भजन इक बार हमसे सांवरे नजरे मिलाइये.. सुनाया तो लोग झूम उठे। माहौल भक्तिमय हो गया। हरीश सिधवानी की प्रस्तुति ओ गरीब नवाज मेरी बाह फड़ ले.. पर लोग मंत्रमुग्ध हो गए और एक साथ नृत्य करने लगे। उसके बाद हिमानी अरोरा, सोनिया गुलाटी, सीमा गुलाटी ने भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किया। गुरुदेव रामनाथ ने कहा कि हमे गृहस्थ जीवन मे सदैव शास्वत प्रेम का आश्रय लेना चाहिए। इससे शंका और चिंता नष्ट होती है और श्रद्धा की उत्पत्ति होती है और साक्षात प्रभु की प्राप्ति होती है। उसके बाद भंडारा हुआ और सभी को प्रसाद वितरित किया गया। संजीव सोई, अभिषेक खन्ना, विशम्भर आनंद, संजय डंग, गुलशन गुलाटी, तिलक राज ग्रोवर आदि का योगदान रहा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.