Holika Dahan 2021 Date And Muhurat: फाल्गुन पूर्णिमा को अमृत सिद्धि योग में होगा होलिका दहन, जानें शुभ मुहूर्त

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

Holika Dahan 2021 Date And Muhurat: फाल्गुन पूर्णिमा को अमृत सिद्धि योग में होगा होलिका दहन, जानें शुभ मुहूर्त

Holika Dahan 2021 Date And Muhurat हिन्दू धर्म में दिवाली के बाद होली बहुत बड़ा त्योहार होता है। होली से एक दिन पूर्व होलिका दहन होता है। इस वर्ष अमृत सिद्धि योग में होलिका दहन होगा। इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 28 मार्च दिन रविवार को है

Holika Dahan 2021 Date And Muhurat: हिन्दू धर्म में दिवाली के बाद होली बहुत बड़ा त्योहार होता है। होली से एक दिन पूर्व होलिका दहन होता है। हिन्दी पंचांग के अनुसार, होलिका दहन हर वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होती है। इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 28 मार्च दिन रविवार को है। ऐसे में होलिका दहन भद्रा रहित मुहूर्त में किया जाता है। इस वर्ष अमृत सिद्धि योग में होलिका दहन होगा। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं कि फाल्गुन पूर्णिमा तिथि कब से प्रारंभ हो रही है और हो​लिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है।

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि मुहूर्त

इस साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 28 मार्च को तड़के 03 बजकर 27 मिनट से हो रहा है, जो देर रात 12 बजकर 17 मिनट तक है। ऐसे में होलिका दहन 28 मार्च दिन रविवार को होगा।

होलिका दहन 2021 का शुभ मुहूर्त

होलिका दहन का मुहूर्त भद्रा रहित होना चाहिए। इस दिन भद्रा सुबह 06:16 बजे से दोपहर 01:54 बजे तक है। ऐसे में आप शाम को होलिका दहन कर सकते हैं। आपको रविवार को होलिका दहन के लिए 02 घंटे 20 मिनट का समय प्राप्त होगा। आप इस दिन शाम को 06 बजकर 37 मिनट से रात 08 बजकर 56 मिनट के मध्य होलिका दहन कर सकते है। यह होलिका दहन का मुहूर्त है।

अमृत सिद्धि योग में होलिका दहन

इस वर्ष होलिका दहन अमृत सिद्धि योग में होने वाला है। 28 मार्च को अमृत सिद्धि योग शाम को 05 बजकर 36 मिनट से अगले दिन 29 मार्च को प्रात:काल 06 बजकर 15 मिनट तक होगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बना हुआ है। होलिका दहन के दिन अमृत सिद्धि योग पूरे दिन बना हुआ है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.