![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/10_04_2021-gram_panchayat_chunav_women_candidate_21545661.jpg)
RGA न्यूज़
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत आगरा में 15 अप्रैल को मतदान होगा।
Gram Panchayat Chunav महिला-पुरुष के बीच सबसे कड़ा मुकाबला बरौली अहीर ब्लाक में है। यहां के चुनावी मैदान में 186 पुरुष के साथ-साथ 184 महिला प्रत्याशी भी हैं। इस ब्लाक में प्रधान के लिए कुल 55 पदों पर चुनाव होना
आगरा। ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का रंग चढ़ा हुआ है। जगह-जगह होर्डिंग-बैनर लगे हुए हैं। गली-गली प्रत्याशियों के रेले उमड़ रहे हैं। सबसे बड़ा संघर्ष प्रधान पद को लेकर है। इस पद के लिए पुरुषों के साथ-साथ तमाम महिलाएं भी चुनावी मैदान में हाथ आजमा रही हैं। प्रधान पद को लेकर महिला-पुरुष के बीच सबसे कड़ा मुकाबला बरौली अहीर ब्लाक में है। यहां के चुनावी मैदान में 186 पुरुष के साथ-साथ 184 महिला प्रत्याशी भी हैं। इस ब्लाक में प्रधान के लिए कुल 55 पदों पर चुनाव होना है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत आगरा में 15 अप्रैल को मतदान होगा। जिले में 690 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें से बाह और पिनाहट ब्लाक की एक-एक ग्राम पंचायत में निर्विरोध चुनाव हो चुका है। अब 688 ग्राम पंचायतों के लिए 4431 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें से 2597 पुरुष और 1834 महिला प्रत्याशी हैं। बरौली अहीर के बाद बिचपुरी ब्लाक में महिला-पुरुष प्रत्याशियों की संख्या में सबसे कम अंतर है। यहां की 29 ग्राम पंचायतों के लिए 100 पुरुष और 93 महिला प्रत्याशी चुपावी मैदान में हैं। बता दें कि 15 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 13 अप्रैल की शाम से ही चुनाव प्रचार थम जाएगा।14 अप्रैल को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। प्रथम चरण में मतदान होने के कारण आगरा के प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए काफी कम समय मिल पाया है। इसिलए जनसंपर्क में दिन-रात एक कर दिया है।गांव-गांव टोलियां घूम रही हैं। एक प्रत्याशी का काफिला गुजर नहीं पाता, तब तक दूसरा काफिला गांव में पहुंच जाता है।