श्री गुरु हरगोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर हुआ कीर्तन

Raj Bahadur's picture

RGANews

श्री गुरु हरगोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर जनकपुरी गुरुद्वारा में मुख्य दीवान सजाया गया। भोर में 4 बजे से ही उत्सव आरंभ हुआ। गुरुद्वारे में संगत ने कीर्तन किया और गुरु की अरदास लगाई।

जनकपुरी गुरुद्वारा में बीते नौ दिनों से चल रहे प्रकाश पर्व के आखिरी दिन शुक्रवार को काफी रौनक रही। इस मौके पर प्रात: 4 बजे से नितनेम के पाठ के साथ दीवान की शुरुआत हुई। कथावाचक ने गुरु हरगोविंद की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके जीवन चरित के बारे में संगत को बताया। उसके बाद कीर्तन हुआ। गुरु का कीर्तन सुनकर संगत निहाल हो गई। गुरुद्वारा में मुख्य दीवान सजाया गया और संगत ने हाजिरी लगाई। गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रकाश पर्व पर आए संगत को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में संगत ने लंगर छका और गुरु का प्रसाद लिया।

 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.