अब स्नातक गणित में भी प्रैक्टिकल करेंगे छात्र, बोर्ड आफ स्टडीज की बैठक में सिलेबस तय

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

ccsu के नए शैक्षणिक सत्र से स्नातक स्तर पर गणित में भी प्रैक्टिकल होगा।

पूरे प्रदेश में 70 फीसद सिलेबस एक समान रखा गया है। केवल 30 फीसद सिलेबस को बदलने की अनुमति विश्वविद्यालयों को दी गई है। इसी क्रम में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बोर्ड आफ स्टडीज की बैठक की गई। गणित में पहली बार चार क्रेडिट का प्रैक्टिकल होगा

मेरठ CCSU Meerut News नए शैक्षणिक सत्र से स्नातक स्तर पर गणित में भी प्रैक्टिकल होगा। पहली बार गणित में प्रैक्टिकल को जोड़ा गया है। गुरुवार को गणित की बोर्ड आफ स्टडीज की बैठक हुई। जिसमें कालेज और चौधरी चरण सिंह विवि परिसर दोनों का स्नातक गणित का सिलेबस तय किया गया। स्नातक में नई शिक्षा नीति के तहत प्रदेश स्तर पर सिलेबस तैयार किया गया था।

70 फीसद सिलेबस एक समान

पूरे प्रदेश में 70 फीसद सिलेबस एक समान रखा गया है। केवल 30 फीसद सिलेबस को बदलने की अनुमति विश्वविद्यालयों को दी गई है। इसी क्रम में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बोर्ड आफ स्टडीज की बैठक की गई। गणित में पहली बार चार क्रेडिट का प्रैक्टिकल होगा। स्नातक प्रथम सेमेस्टर और तीसरे सेमेस्टर में यह प्रैक्टिकल कोर्स करना होगा। इसमें छात्र लैब में जाकर गणित में कोडिंग सीखेंगे। अभी तक छात्र गणित में केवल थ्योरी पढ़ते थे। इसके अलावा गणित में भारतीय गणितज्ञों के योगदान को देखते हुए सिलेबस में जोड़ा गया है

बैठक में ये रहे मौजूद

आर्यभट्ट, रामानुजन जैसे गणितज्ञ के योगदान को छात्र पढ़ेंगे। स्नातक प्रथम सेमेस्टर से लेकर अंतिम सेमेस्टर तक छात्रों को यह पढ़ना होगा। गणित का सिलेबस इस तरह से बनाया गया है कि इसे कालेज के अलावा अगर विश्वविद्यालय परिसर में शुरू करना होगा तो शुरू किया जा सकेगा। बीओएस में जूम पर हुई बोर्ड आफ स्टडीज (बीओएस) की बैठक में संकायाध्यक्ष प्रो. एमके गुप्ता, विभागाध्यक्ष प्रो. शिवराज सिंह, डा. शशि शर्मा, कुंवर पाल सिंह, डा. ऋषि कुमार अग्रवाल, डा. अनिल वशिष्ठ, डा. सीके गोयल, डा. आरसी मित्तल, प्रो. जीसी शर्मा, डा. प्रमोद कुमार मौजूद रहे।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.