उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य सरकार पुलिसकर्मियों के लिए मांगी 4600 ग्रेड पे

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

पुलिसकर्मियों को उचित सम्मान न मिलना उनके साथ नाइंसाफी है और पूरी तरह से अनुचित है

पुलिसकर्मियों का ग्रेड पे न बढ़ाए जाने के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने एक दिवसीय धरना दिया। कहा कि कोरोना काल में प्रथम पंक्ति में रहकर सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों के साथ सरकार का यह रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है। 

हल्द्वानी : 20 साल पूरे होने के बाद भी पुलिसकर्मियों का ग्रेड पे न बढ़ाए जाने के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने एक दिवसीय धरना दिया। कहा कि कोरोना काल में प्रथम पंक्ति में रहकर सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों के साथ सरकार का यह रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है।

हल्द्वानी स्थित अपने आवास पर गुरुवार को धरना देते हुए उक्रांद के पूर्व केंद्रीय महामंत्री उनियाल ने कहा कि 2001-2002 और उसके बाद भर्ती पुलिस कर्मियों को 20 वर्ष पूरे होने के उपरांत भी प्रदेश सरकार द्वारा 4600 ग्रेड पे के स्थान पर 2800 ग्रेड पे दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार को पुलिस कर्मियों को जल्द से जल्द 4600 ग्रेड दिए जाने के साथ-साथ भविष्य में रिटायर होंने वाले पुलिस कर्मियों को पेंशन और सप्ताह में एक दिन की छुट्टी देने की व्यवस्था करनी चाहिए। कोरोना काल में अपने घर से दूर आम जनता की सेवा कर रहे पुलिसकर्मियों को उचित सम्मान न मिलना उनके साथ नाइंसाफी है और पूरी तरह से अनुचित है जिसका वह और उनकी पार्टी उक्रांद पूर्ण रूप से विरोध करती है।

उनियाल ने मांग उठाई कि प्रदेश सरकार को पुलिसकर्मियों का ग्रेड पे 4600 रुपये करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने रिटायर होने वाले सभी पुलिस कर्मियों की पेंशन लागू करने और उन्हें सप्ताह में एक दिन की छुट्टी दिए जाने की भी मांग उठाई। इतना ही नहीं सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि जो भी पुलिस कर्मी कुम्भ से लौटकर कोरोना पॉजिटिव हुए हैं उनका सारा खर्च प्रदेश सरकार तत्काल प्रभाव से वहन करे।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.