

RGA news
ब्लैक फंगस के शुक्रवार को 13 नए मरीज राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किए गए।
चिंता की बात यह है कि वायरस से मरने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। शुक्रवार को नौ और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। अब भी अस्पतालों में काफी संख्या में गंभीर मरीज भर्ती हैं।
लखनऊ कोरोना संक्रमितों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को एक बार फिर संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ। पिछले 24 घंटे में 172 लोग संक्रमित पाए गए। गुरुवार को 141 लोग संक्रमित हुए थे। बुधवार को 129 मरीज मिले थे। इसी तरह मौतों के आंकड़े भी घट-बढ़ रहे हैं। अ'छी बात यह रही कि संक्रमितों के मुकाबले करीब तीन गुना ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए हैं।
हालांकि, चिंता की बात यह है कि वायरस से मरने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। शुक्रवार को नौ और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। अब भी अस्पतालों में काफी संख्या में गंभीर मरीज भर्ती हैं। मरने वालों में 99 प्रतिशत मरीज ऐसे हैं, जो बहुत गंभीर हैं और आइसीयू व वेंटिलेटर पर हैं। लखनऊ में अब 3561 सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ डा. संजय भटनागर के मुताबिक 11 सौ से कम मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।
ब्लैक फंगस के 13 नए मामले आए सामने
ब्लैक फंगस के शुक्रवार को 13 नए मरीज राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किए गए। इलाज के दौरान केजीएमयू में पांच मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही अब तक राजधानी के अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 303 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। इलाज के दौरान 31 मरीज दम तोड़ चुके हैं। केजीएमयू में 24 घंटों के दौरान ब्लैक फंगस के आठ मरीज भर्ती किए गए हैं। अब तक कुल 194 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। प्रवक्ता डॉ. सुधीर ङ्क्षसह के मुताबिक ब्लैक फंगस के 13 मरीजों का ऑपरेशन ईएनटी व नेत्र रोग विभाग के डॉक्टरों ने किया। ऑपरेशन के बाद मरीजों की तबीयत स्थिर बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि मृतकों में कानपुर के भी दो मरीज हैं। इनमें 57 और 30 वर्षीय पुरुषों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लखीमपुर खीरी निवासी 40 वर्षीय पुरुष व 57 वर्षीय महिला की भी ब्लैक फंगस से मौत हो गई। पीजीआइ में चार मरीज भर्ती किए गए। यहां कुल 38 मरीज भर्ती हैं। लोहिया में एक मरीज भर्ती कराया गया है। लोहिया में अब तक 26 मरीज भर्ती कराए जा चुके हैं। पीजीआइ से एक मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।