RGA news
बदायूं में क्रय केंद्र के बाहर सैकड़ों क्विटल गेहूं मिला लावारिस, जब्त
गेहूं खरीद को लेकर जिला प्रशासन अब सख्त है। शुक्रवार को एसडीएम बिल्सी ने मंडी समिति के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्हें यहां पर खुले में गेहूं के दस ढेर लावारिस मिले। उन्होंने इस गेहूं को जब्त कराया। आशंका है बिचौलियों ने तौल के लिए गेहूं को बोरों से बाहर निकाला था। लेकिन कार्रवाई पर गेहूं को छोड़कर भाग गए
बदायूं गेहूं खरीद को लेकर जिला प्रशासन अब सख्त है। शुक्रवार को एसडीएम बिल्सी ने मंडी समिति के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्हें यहां पर खुले में गेहूं के दस ढेर लावारिस मिले। उन्होंने इस गेहूं को जब्त कराया। आशंका है बिचौलियों ने तौल के लिए गेहूं को बोरों से बाहर निकाला था। लेकिन, कार्रवाई पर गेहूं को छोड़कर भाग गए। वहीं, दूसरे दि भी 20 क्विटल की खरीद पर किसानों ने रोष जताया।
जिले में गेहूं खरीद के लिए 121 क्रय केंद्र खोले गए। लेकिन, इन पर बिचौलिये हावी हो गए। इससे किसान टोकन लेकर लाइन में खड़े हैं। इस पर डीएम दीपा रंजन ने बिचौलियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को बिल्सी एसडीएम आरबी सिंह मंडी समिति स्थित क्रय केंद्र पहुंचे। इस पर वहां से बिचौलिए भाग निकले। उन्होंने किसानों से बात की। एसडीएम को क्रय केंद्र के बाहर गेहूं के दस ढेर दिखाई दिए। उन्होंने तस्दीक की तो सैकड़ों क्विंटल गेहूं का कोई वारिस सामने नहीं आया। एसडीएम ने मंडी सचिव अरविद चौहान से अपने सामने लावारिस गेंहू को चिह्नित कराकर जब्त कराया। वहीं, कुछ लोग वापस लौटे और स्वयं को किसान बताकर गेहूं वापसी की गुहार लगाने लगे। मंडी सचिव अरविद चौहान ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर लावारिस मिले गेहूं के दस ढेर को जब्त किया है।
मंडी समिति के क्रय केंद्रों के बाहर लावारिस गेहूं मिला है। उसको सीज करने के निर्देश मंडी सचिव को दिए हैं। जांच की जा रही है।
आरबी सिंह, एसडीएम किसानों का आक्रोश रहा जारी
क्रय केंद्र पर एक किसान से 20 क्विंटल गेहूं खरीद के आदेश से शुक्रवार को भी हंगामे की स्थिति रही। किसान इस आदेश का विरोध करते रहे। लेकिन, उनकी तौल 20 क्विटल से ज्यादा नहीं हो सकी। ऐसे में मजबूरी में ज्यादा गेहूं लेकर आए किसान वापस लेकर लौटे। फोटो 28 बीडीएन-14
50 क्विटल गेहूं लेकर आए। लेकिन, 20 क्विटल गेहूं खरीदा गया। अब आढ़त पर बेचना होगा। बिचौलियों की वजह से ऐसा हुआ है।
संतोष फोटो 28 बीडीएन-15
पहले कोई जानकारी नहीं दी थी। 30 क्विटल गेहूं लाए थे। 10 क्विटल बाद में बेच लेंगे। प्रशासन के इस आदेश से किसानों को बड़ा घाटा होगा।
नेमपाल फोटो 28 बीडीएन-16
जिला प्रशासन को माफिया पर कार्रवाई करनी चाहिए। उनकी सजा किसानों को दी जा रही है। इसी तरह किसान को हर बार कुचला जाता है।
कैलाश फोटो 28 बीडीएन-17
आनलाइन 95 क्विटल का आदेश है। लेकिन, 20 क्विटल की तौल हुई है। सरकार किसान से सिर्फ वायदे करती है। इसका फायदा बिचौलिया उठाते है।