
RGANews
बरेली के आंवला कस्बे में देर रात आइसक्रीम लेने गई लड़की को मिठाई खिलाने के बहाने दुकानदार ने पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। लड़की के विरोध करने पर उसे छोड़ा। घरवालों ने आंवला में आरोपी दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
आंवला कस्बे के मोहल्ला गंज के रहने वाले कारोबारी की 10 साल की बेटी गुरुवार रात को आइसक्रीम लेने गई थी। आइसक्रीम दुकान पर बैठे मुकेश गुप्ता ने लड़की को अपने पास बुलाया। उसे कलाकंद (मिठाई) खिलाने के बहाने दुकान पर बैठा लिया। उसके साथ अश्लील हरकतें व दुष्कर्म की कोशिश की। असहज होने पर लड़की ने उसका विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने उसे छोड़ दिया। लड़की ने घटना के बारे में अपने घर वालों को बताया। उसके बाद मामले की तहरीर थाने में दी गई। आंवला इंस्पेक्टर पंकज वर्मा ने आरोपी दुकानदार मुकेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।