![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/01_06_2021-cloudy_weather__21697510.jpg)
RGA news
राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में मंगलवार को बादल छाये और बारिश हुई।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार सुबह से मौसम में बदलाव हुआ। बादलों के साथ तेज हवाएं चलीं। वहीं कई जिलों में हल्की व कहीं तेज बारिश हुई। राजधानी लखनऊ में भी सुबह ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया।
लखनऊ,राजधानी लखनऊ समेत आसपास के लगभग सभी जिलों में मंगलवार सुबह से बदली छाई रही। कई जिलों में हल्की व कहीं तेज बारिश हुई। राजधानी लखनऊ में भी सुबह ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया। वहीं गोंडा, बाराबंकी, हरदोई, बलरामपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।
तेज हवाओं के संग मौसम बदला, छाया अंधेरा
गोंडा : मंगलवार की सुबह पौने दस बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के चलने के साथ ही अंधेरा छा गया। देखते ही देखते मूसलाधार बारिश होने लगी। सोमवार से ग्रामीण क्षेत्र के करीब 200 गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। हवाओं के चलने के कारण शहर की बिजली आपूर्ति बाधित है। शहर के नाले-नालियां उफना गए हैं। नगर पालिका परिषद के जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई है। कई मुहल्लों व मार्गों पर बारिश का पानी बह रहा है। सबसे अधिक नुकसान आम की फसलों को हुआ है। जो हवाओ के साथ नीचे गिर गए। सब्जी किसानों की फसलें भी खराब होने की आशंका जताई जा रही है। गन्ना की फसलों के लिए फायदा बताया जा रहा है
बदला मौसम, तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश
बलरामपुर : मंगलवार की सुबह अचानक आसमान में काली घटाएं छा गईं। तेज हवा के साथ थोड़ी देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई।बारिश से मौसम सुहावना हो गया। कई जगह जलभराव हो गया। ललिया में बरसात से सड़क पर कीचड़ हों गया
बदला मौसम,तेज हवाओं संग बारिश
बहराइच : मंगलवार की सुबह नौ बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ ही आसमान में बादल छा गए। देखते ही देखते मूसलाधार बारिश होने लगी। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। हवाओं के चलने के कारण शहर की बिजली आपूर्ति बाधित है।नगर पालिका परिषद के जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई है। कई मुहल्लों व मार्गों पर बारिश का पानी बह रहा है। सबसे अधिक नुकसान आम की फसलों को हुआ है। हवा के साथ नीचे गिर गए। सब्जी किसानों की फसलें भी खराब होने की आशंका जताई जा रही है। गन्ना की फसलों के लिए फायदा बताया जा रहा है।
अचानक बिगड़ा मौसम का मिजाज
अयोध्या: मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे मौसम में अचानक तब्दीली आ गई। तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ है। मौसम में आई तब्दीली से लोगों को उमस भी गर्मी से राहत मिल गई है।तापमान में भी कमी आई है।नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार व बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। हालांकि, ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन बदली छाई रहेगी और मौसम सुहाना बना रहने के आसार हैं।इससे पहले सोमवार को भीषण उमस व गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था| यास तूफान का असर खत्म होने के बाद वातावरण में खासी उमस व गर्मी थी। पश्चिमी विक्षोभ ने लोगों को गर्मी से राहत दे दी है।
सुलतानपुर: सुलतानपुर में भी मौसम में परिवर्तन। सुबह आसमान में काले बादल छाने लगे और तेज हवाएं भी चलने लगी। हवाओं ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी।
अम्बेडकरनगर: मंगलवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदला। तेज आंधी आई और आसमान में काले बादल छाने लगे। वहीं कई इलाकों में छुटपुट बूंदाबांदी भी हुई।