![Raj Bahadur's picture Raj Bahadur's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-13-1546707786.jpg?itok=_bTDIAhC)
RGANews
नाथ नगरी के नाम से मशहूर बरेली में भगवान शिव का रुद्राभिषेक उत्सव आरंभ हो गया। सोमवार को शहामतगंज से शोभायात्रा निकाली गई और त्रिवटीनाथ मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक किया गया। सावन के सभी सोमवार को सातों नाथ मंदिरों में रुद्राभिषेक किया जाएगा। सोमवार की सुबह नाथ नगरी जलाभिषेक सेवा समिति की तरफ से शहामतगंज स्थित धर्मशाला में शिवभक्त जुट गए। वहां भगवान गणेश की पूजा के बाद शोभायात्रा निकाली गई। फूलों से सजी झांकी के साथ शिवभक्त भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाते निकले। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। समिति के पदाधिकारी सचिन देवल के साथ अन्य लोग त्रिवटीनाथ मंदिर पहुंचे और वहां बाबा त्रिवटीनाथ का रुद्राभिषेक किया।