RGA news
आगरा में बुधवार दोपहर बाद आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।
आगरा में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान रहेगा 41 डिग्री सेल्सियस के करीब। दोपहर में धूप है चुभती हुई लेकिन हवा में ठंडक है बरकरार।
आगरा, तेज धूप और गर्मी से बुधवार को ताजनगरीवासियों को राहत मिल सकती है। आज और कल आंधी आने और बारिश की संभावना है। हालांकि, सुबह से ही तेज धूप निकल रही है लेकिन हवा अपेक्षाकृत ठंडी है। इससे सुबह का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम यानि 25 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है। उधर दिल्ली में बारिश हो चुकी है और पहाड़ी इलाकों में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
बुधवार को सुबह से ही धूप निकलने से तापमान लगातार बढ रहा है। धूप में बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। इससे बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रह सकता है। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था। इसी तरह से न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। बुधवार को भी सुबह से तेज धूप निकल रही है। इससे न्यूनतम तापमान बढ गया है। यह 25.2 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि ये सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में मौसम बदल सकता है, बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। गुरुवार को भी बारिश की संभावना है।
4 से सात जून तक निकलेगी तेज धूप
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि चार जून से तेज धूप निकलेगी, इससे तापमान बढ जाएगा। सात जून तक अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की आशंका है।