![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/03_06_2021-murder_spot_21703741.jpg)
RGA news
शक है कि कत्ल के बाद छात्र का शव नदी में फेंका गया। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।
सुनील पटेल का बेटा आशीष पटेल कक्षा नौ का छात्र था। वह बुधवार की शाम घर से निकला फिर लौट कर नहीं आया। गुरुवार की सुबह उसका शव बकुलाही नदी के किनारे मिला। घटना की जानकारी होने पर आशीष के परिवार के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची।
प्रयागराज, प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम से लापता 16 साल के लड़के का शव गुरुवार को बकुलाही नदी किनारे मिला तो भीड़ लग गई। खबर पाकर परिवार के लोग पहुंची और पुलिस भी आ गई। शक है कि कत्ल के बाद छात्र का शव नदी में फेंका गया था। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।
किसके साथ था आखिरी वक्त, पता लगा रही है पुलिस
जेठवारा इलाके के पूरे वैष्णव गांव निवासी सुनील पटेल का बेटा आशीष पटेल कक्षा नौ का छात्र था। वह बुधवार की शाम घर से निकला, फिर लौट कर नहीं आया। गुरुवार की सुबह उसका शव बकुलाही नदी के किनारे मिला। घटना की जानकारी होने पर आशीष के परिवार के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। आशीष के स्वजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों से बातचीत में मिली जानकारी के आधार पर पता किया जा रहा है कि हत्याकांड में किसका हाथ हो सकता है। आशीष के दोस्तों और गांव के लड़कों से भी बात की गई है कि आखिरी वक्त वह किसके साथ था। कुछ ऐसी जानकारी मिली है जिसके आधार पर घटना का जल्द पर्दाफाश किया जा सकता है। फिलहाल गांव में छानबीन हो रही है।