अलीगढ़ में शाम को जश्न मना रहे थे मजदूर, रात में मची हाहाकार

harshita's picture

RGA news

अलीगढ़ में शाम को जश्न मना रहे थे मजदूर, रात में मची हाहाकार

जवा में भट्ठा मजदूरों की मौत के बाद मातम में बदलीं खुशिया।

अलीगढ़ : समय बहुत बड़ा बलवान होता है। कब-कहा और कैसे क्या हो जाए, कुछ पता नहीं। ऐसा ही जवा के भट्ठा मजदूरों के साथ हुआ। वे बुधवार की शाम को जश्न मना रहे थे, लेकिन जैसे ही रात के 11 बजे तो मजदूरों की तबीयत बिगड़ने लगी और फिर मौत का सिलसिला शुरू हो गया। शाम की खुशिया रात-रात होते-होते मातम में बदल गईं।

जिले में 200 से ज्यादा ईंट भट्ठे हैं। इन सभी पर बिहार समेत अन्य पूर्वी जिलों से लेबर आती है। यही लेबर ईंट पथाई से लेकर मुनीमगीरी तक पूरा काम संभालती है। जवा ईंट भट्ठे पर भी बिहार से ही मजदूर आए थे। यह मजदूर भट्ठा स्वामी द्वारा 15 दिन बाद भुगतान मिलने पर परिवार के साथ मौज मस्ती करते हैं। बुधवार को भी यही हो रहा था। मजदूरों को भुगतान मिला था। ऐसे में शाम को सभी मजदूरों ने मछली बनाने की योजना बनाई। कुछ मजदूर मछली पकड़ने के लिए पास की नहर में चले गए। यहा पर इन्हें जहरीली शराब के पौवा मिल गए। यह शराब जहरीली है, इसकी इन्हें जानकारी नहीं थी। ऐसे में खुशी-खुशी यह इस शराब को लेकर घर गए। अधिकतर मजदूरों ने इस शराब का सेवन कर लिया। कई महिलाओं ने भी शराब पी थी। इसके बाद हाहाकार मच गया।

इनकी हुई मौत : जनपद गया (बिहार) के थाना बेला के उर फतेहपुर निवासी ठेकेदार 65 वर्षीय सुरेश कुमार, इनकी पत्नी 55 वर्षीय शारदा देवी, जहानाबाद के थाना काकू क्षेत्र के सुंदरपुर निवासी 50 वर्षीय मिश्री, थाना अखाल के गाव किंजल निवासी 40 वर्षीय ऊषा देवी, 52 वर्षीय भगवान सिंह उर्फ छोटेलाल, 42 वर्षीय राजा, गया के बारहचढ़ी निवासी 45 वर्षीय कैलाश, बीबीपुर, थाना काकू, जहानाबाद बिहार की 30 वर्षीय नीरू, बारहचढ़ी गया बिहार की 45 वर्षीय कला देवी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सभी मजदूरों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

.......

इनका चल हा उपचार

- मुनिया देवी, जहानाबाद (बिहार)

- रमेश, भैंसमारा, थाना टिकारा जिला गया

- छोटेलाल, जहानाबाद

- उमेश, जहानाबाद

- शिवा, जहानाबाद

- रतिलाल माझी, गुलजाना थाना चकारी गया

- रानी देवी, गुलजाना थाना चकारी, गया

- जमरती देवी, गवारी, थाना मखदूमपुर, जहानाबाद

- भुवनेश्वर, बंधु नगर वाली जंगल, थाना मोहनपुर, गया

- लल्लन, सुदेश खास थाना यूनिवíसटी, गया

भट्ठा मजदूरों की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर जाच की गई तो पास ही नहर किनारे कुछ शराब की पेटिया पड़ी मिलीं। संभावना है कि शराब माफिया के खिलाफ हो रही कार्रवाई से डरकर यह शराब फेंकी गई। इसी का सेवन करने से मजदूरों की मौत हुई है। बरामद शराब को सील कर दिया है। वहीं जवा थाने में मुकदमा दर्ज कर शराब फेंकने वालों को तलाशा जा रहा है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.