![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/04_06_2021-murder_in_badaun_21706476.jpg)
RGA news
पुलिस युवक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
घर में पत्नी के साथ सो रहे पति की मौत हो गई।बगल में लेटी पत्नी को इसका पता ही नहीं चला।सुबह जब मां ने देखा तब मौत की जानकारी हुई।शव देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।चेहरे पर वार किए जाने के निशान मिले हैं।
बरेली घर में पत्नी के साथ सो रहे पति की मौत हो गई।बगल में लेटी पत्नी को इसका पता ही नहीं चला।सुबह जब मां ने देखा तब मौत की जानकारी हुई।शव देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।क्योंकि चेहरे पर वार किए जाने के निशान मिले हैं।जबकि इस मामले में पत्नी कुछ भी नहीं बोल रही है।परिवार वालों ने पत्नी पर अपने जीजा के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है।वहीं पुलिस युवक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला होली चौक में शिवसहाय के 26 वर्षीय पुत्र राजेश की गुरुवार रात में घर में ही हत्या कर दी गई। वह घर के पास घेर में पत्नी के साथ रहता था। शुक्रवार सुबह मां जब पहुंची तो उसकी मौत की जानकारी हुई। उसकी पत्नी ने किसी को नहीं बताया था। उसके मुंह पर प्रहार किया गया है। स्वजन का आरोप है कि मृतक की पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस राजेश की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाल राजीव शर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।