![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/04_06_2021-madhepura_crime5_21706583.jpg)
RGA news
मधेपुरा में लूट की घटना सीसीटीवी में कैद है।
मधेपुरा में पेट्रोल पंप से दिन-दहाड़े अपराधियों ने 1.65 लाख रुपये की लूट की। एनएच 106 के सिंहेश्वर-पिपरा मार्ग के केटावन स्थित पेट्रोल पंप में घटना घटी। लगातार दूसरे दिन हुई लूटपाट से सकते लोग डरे सहमे हैं। पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न उठा रहे हैं।
बुधवार को मुख्य बाजार में सेंट्रल बैंक के समीप से 98 हजार रुपये लूट की वारदात के ठीक अगले ही दिन बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर लूटपाट को अंजाम दिया। गुरुवार को एनएच 106 के सिंहेश्वर-पिपरा मार्ग में स्थित बाबा सिंहेश्वर नाथ पेट्रोल पंप से दिन-दहाड़े एक लाख 65 हजार की लूट की गई। अपाचे बाइक पर सवार होकर आया तीन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने केटावन निवासी नोजलमेन कृष्ण कुमार व रोहित कुमार को हथियार का भय दिखाकर बेग में रखा रुपया लूट लिया। इसी बीच एक नोजल मैन रुपया लूटने से बचाने के लिए भागने की कोशिश की। लेकिन बदमाशों ने बाइक से खदेड़ कर उसे भी पकड़ा लिया। उसके बाद उसके बैग में रखा रुपया भी लूट लिया।
लूट के बाद सभी बदमाश सिंहेश्वर की ओर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने पहुंचकर जानकारी ली। आसपास के लोगों से पूछताछ की। वहीं थानाध्यक्ष रामेश्वर साफी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। क्षेत्र में लगातार हो रही लूटपाट की घटना से लोगों में आक्रोश है।
बाइक सवार बदमाशों ने लगातार दूसरे दिन लूटपाट को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी है। मालूम हो कि बुधवार को गम्हरिया के एक युवक से सिंहेश्वर बाजार में बदमाशों ने 98 हजार रुपया लूट लिया था। युवक पिता के पेंशन की राशि निकालकर घर जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने खुजली वाला पाउडर छिड़कर कर लूटपाट की थी।