![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज राशिफल
16 जुलाई राशिफल : सोमवार का दिन इन राशियों के जातकों को दिलाएगा सफलता
मेष राशि: लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय महनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुक्सान आप को ही है।
शुभ रंग- फिरोजी, शुभ अंक- 7
वृषभ राशि: कार्य शमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। आप कितना सोचते हैं, पर करते कितना है। इस पर ध्यान दें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 3
मिथुन राशि: क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें जल्द बाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे है। अपनी सोच को बदलें लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।
शुभ रंग- पिला, शुभ अंक- 5
कर्क राशि: आप दुसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबन्धित रोग संभव। समय कम है काम ज्यादा, मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।
शुभ रंग- सिलेटी, शुभ अंक- 4
सिंह राशि: जो करना चाहिए वो करिए। फालतू समय बर्बाद न करें। दुसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोतों में वृद्दि के आसार हैं। पूराने निवेश से लाभ होगा।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 2
कन्या राशि: अपना जीवन जीने के केवल दो ही तरीके हैं। पहला यह मानना कि कोई चमत्कार नहीं होता है। दूसरा है कि हर वस्तु एक चमत्कार है। कर्म करें और अपने आप को कर्म को समर्पित कर दें। आर्थिक लाभ संभव।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 8
तुला राशि: व्यापार में चल रही मंदी से सारे काम प्रभावित होंगे। समय अच्छे बुरे की पहचान कराने वाला है। आजीविका के लिए यात्रा होगी। संचित धन का उपयोग होगा। भूमि भवन संबंधित अनुबंध संभव है।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि: मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रस्सन होंगे। माता पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। कार्यों में आ रहे बार-बार के अवरोध से परेशान होंगे। न्याय पक्ष अनुकूल होगा।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 3
धनु राशि: दिन की शुरुआत धीमी गती के साथ होगी। स्वास्थ में कमी आ सकती है। समय की सार्थकता महसूस होगी। व्यापार विस्तार में पैसा लगाना पड़ सकता है। पारिवारिक संम्पति का विवाद उभर सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग- केशरिया, शुभ अंक- 3
मकर राशि: दिन की शुरुआत में ही जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। शान्ति से समय व्यतीत करें। छोटी सी बात बड़ा रूप ले सकती है। आर्थिक लाभ से रुके कार्य पुरे होंगे।
शुभ रंग- जामुनी, शुभ अंक- 7
कुंभ राशि: अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें। अनजाने में हुई गलती से दुःख होगा। लंबे समय से अटके कार्य आज पुरे होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट कचरी से दूर रहें। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 1
मीन राशि: धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 9