![Raj Bahadur's picture Raj Bahadur's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-13-1546707786.jpg?itok=_bTDIAhC)
RGANews
चक नवादा में मठिया की दीवार तोड़े जाने के बाद सियासत तेज हो गई है। मठिया से आधा किमी दूर रह रहे दूसरे समुदाय के विरोध पर पुलिस ने दीवार तोड़ दी थी। मोहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से की। जिस पर मंत्री अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। मंत्री के पहुंचते हो लोगों ने नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह अफसरों से बात करेंगे और मठिया की दीवार वहीं बनेगी। चक नवादा में जलभराव की वजह से पीपल वाली मठिया के किनारे दीवार का निर्माण कराया जा रहा था। दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया। जिस पर बारादरी पुलिस ने दीवार ढहा दी थी। दीवार ढहाये जाने से लोग खासे खफा थे। उन्होंने पुलिस की ज्यादती की शिकायत केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से की। जिस पर केंद्रीय मंत्री भाजपा नेता गुलशन आनंद, जिला उपाध्यक्ष आदेश प्रताप के साथ वहां पहुंच गये। लोगों ने कहा कि मठिया में जलभराव हो रहा था। इस वजह से सड़क के किनारे से दो फीट की दीवार खड़ी की थी। वहां किसी धार्मिक स्थल का निर्माण नहीं हो रहा था। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर एकतरफा कार्रवाई की। दीवार पर नहीं आस्था पर लगी चोटबारादरी पुलिस की लात मठिया की दीवार पर नहीं लोगों की आस्था पर लगी। मठिया की दीवार तोड़े जाने से लोग खासे खफा हैं। उनका कहना है कि पुलिस की कार्रवाई का तरीका गलत था। दोनों पक्षों के लोगो के साथ बैठकर समस्या का समाधान खोजना चाहिये। दीवार गिराना उसका हल नहीं है। मठिया की दीवार को लेकर अधिकारियों से बात की जायेगी। वहां कोई नया निर्माण नहीं है। जलभराव से रोकने को दीवार खड़ी की जा रही थी। पुलिस को दीवार नहीं तोड़ना चाहिये था। वहीं पर दीवार का निर्माण कराया जायेगा। संतोष गंगवार, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भारत सरकार