कबाड़ खरीदने के बहाने आया, रेप कर फोटो कर दी वायरल    

Raj Bahadur's picture

RGANews

शीशगढ़ क्षेत्र के गांव में कबाड़ी ने महिला के घर में घुसकर तमंचे के बल पर रेप किया। उसने अश्लील फोटो खींचकर कई बार ब्लैकमेल किया और दुराचार करता रहा। महिला ने विरोध किया तो उसके फोटो वायरल कर दिए। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी को तलाश रही है।

कस्बा शीशगढ़ का युवक गांवों में फेरी लगाकर कबाड़ खरीदता है। क्षेत्र के गांव की महिला से उसकी पहचान हो गई। जून में महिला का पति बाहर गया हुआ था और महिला घर पर अकेली थी। कबाड़ी के दरवाजे पर आवाज लगाने पर महिला ने कबाड़ बेचने की बात कह कर उसे रुकने को कहा। महिला घर में कबाड़ लेने चली गई। पीछे से कबाड़ी घर में घुस गया। आरोप है कबाड़ी ने तमंचा कनपटी पर लगाकर रेप किया। महिला के अश्लील फोटो अपने मोबाइल में खींच लिए। फोटो के नाम पर वह महिला को ब्लैकमेल करने लगा।

उसने महिला को कई बार अपने घर बुलाकर रेप किया। बदनामी के डर से महिला चुप रही। विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील फोटो वायरल कर दिए। महिला ने पति को बताया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.