![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/11_06_2021-bareilly_weather_news_21726764.jpg)
RGA news
मौसम विभाग ने तीन दिन की और बारिश का दिया पूर्वानुमान।
जेठ की अमावस्या पर प्री मानसून के बादलों ने दस्तक दी। हल्की बारिश होने के बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।महिलाओं ने भीगते हुए पूजा की।पूजा के समय बरगद के पेड़ के आसपास पानी भर जाने से महिलाओं को फेरेे लगाने में दिक्कत भी हुई।
बरेली,जेठ की अमावस्या पर प्री मानसून के बादलों ने दस्तक दी। हल्की बारिश होने के बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।महिलाओं ने भीगते हुए वट सावित्री की पूजा की।पूजा के समय बरगद के पेड़ के आसपास पानी भर जाने से महिलाओं को फेरेे लगाने में थोड़ी दिक्कत भी हुई।हालांकि दिनभर हुई बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया। दो दिन सेभीषण गर्मी झेल रहे बरेली के लोगों को इससे राहत मिली।न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अभी तीन दिन तक बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं बारिश होने से अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।गुरुवार को वट अमावस्या पर मंदिरों में पूजा सुबह से शुरू हो गई थी। पूर्वानुमान के मुताबिक बादल आसमान में छा गए। हवाओं के साथ करीब दो मिमी बारिश बरेली में दर्ज की गई। पिछले दिनों चली आ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। दिनभर मौसम सुहाना रहा। अब शुक्रवार और शनिवार के लिए 30 मिमी से अधिक की बारिश होने के अनुमान दिए गए हैं।