![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/11_06_2021-chees_21727460.jpg)
RGA news
चंडीगढ़ चेस एसोसिएशन ने नेशनल स्तर की अलग -अलग प्रतियोगिताओं के लिए टीम का चयन किया है।
चंडीगढ़ चेस एसोसिएशन ने नेशनल स्तर की अलग -अलग प्रतियोगिताओं के लिए अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। एसोसिएशन ने इन खिलाड़ियों का चयन बकायदा टूर्नामेंट में किए गए प्रदर्शन के आधार पर किया है। चयनित खिलाड़ी अब ऑनलाइन नेशनल टूर्नामेंट में भाग लेंगे।
चंडीगढ़, चंडीगढ़ चेस एसोसिएशन ने नेशनल स्तर की अलग -अलग प्रतियोगिताओं के लिए अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। एसोसिएशन ने इन खिलाड़ियों का चयन बकायदा टूर्नामेंट में किए गए प्रदर्शन के आधार पर किया है। चंडीगढ़ चेस एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट नवीन बंसल ने बताया कि नेशनल स्तर में बेहतर टीम का चयन हो, इसके लिए छह जून से नौ जून के बीच में एक ऑनलाइन टूर्नामेंट किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। चयनित खिलाड़ी अब ऑनलाइन नेशनल टूर्नामेंट में भाग लेंगे।
इन टूर्नामेंट में कुल 114 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें अंडर -10, अंडर - 12, अंडर - 14, अंडर - 16 और अंडर -18 आयुवर्ग के खिलाड़ियों के बीच में मुकाबला आयोजित हुआ। इस नेशनल टूर्नामेंट में लड़कों की कैटेगरी में अंडर -18 में स्वास्तिक सिंगल और प्रत्यक्ष गोयल का चयन हुआ है। वहीं लड़कियों की कैटेगरी में प्रीसियस बंसल और समीशा तनेजा का चयन हुआ है।
लड़कों के अंडर - 16 वर्ग में स्वास्तिक सिंगल और शौर्य चोपड़ा और लड़कियों के इस आयुवर्ग में प्रीसियस और आयरा सिंह का चयन हुआ है। लड़कों के अंडर- 14 अमी गोयल और आदित्य सिंगला का चयन हुआ है। वहीं लड़कियों की कैटेगरी प्रीसियस बंसल और काम्या कुमारी का चयन हुआ है।
अंडर -12 आयुवर्ग में स्वास्तिक सिंगल और अयान गर्ग का चयन हुआ है, वहीं लड़कियों की कैटेगरी में काम्या कुमारी और प्रिसियस बंसल का चयन हुआ है। लड़कों के अंडर -10 आयुवर्ग में अयान गर्ग और विवान मित्तल का चयन हुआ है, वहीं लड़कियों की कैटेगरी में सानवी अग्रवाल और देव्यांशी गर्ग का चयन हुआ है।