पेट्रोल पंपों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल

harshita's picture

RGA news 

पेट्रोल पंपों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल

पेट्रोल व डीजल की मूल्यवृद्धि के विरोध में देहात अंचल में की नारेबाजी

आगरा। बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देहात अंचल में पेट्रोल पंपों पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महंगाई और पेट्रो मूल्यों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। किसान, व्यापारी, मजदूर और महिलाएं केंद्र सरकार की मनमानी नीतियों को कोस रही हैं।

बाह: कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित ने कहा कि भाजपा के सरकार में आने के बाद से पेट्रोल व डीजल के दाम बेतहाशा बढ़ रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बाह, जैतपुर में अलग-अलग जगह प्रदर्शन किए। अरुण शर्मा, मेवाराम, बीपी गुर्जर, रामसिंह गुर्जर, शिववीर गुजर्र, महेश रहे। कांग्रेस कमेटी बाह के नगर अध्यक्ष अबरार अंसारी के नेतृत्व में बाह में प्रदर्शन हुआ। उनके साथ शाकिर अली, भानुप्रताप, राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।

फतेहाबाद: आगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेसियो ंने धरना प्रदर्शन किया। बढ़े मूल्यों को वापस लेने की मांग की गई। जिला सचिव सुनील कुमार सोलंकी, राजू झा, बाबा चरणदास, प्रवीण कुलश्रेष्ठ, लाखन सिंह वर्मा, छीतर प्रसाद, सुरेश आर्य, विशाल दिवाकर, ओमकार शर्मा, राम सिंह राजावत मौजूद रहे।

किरावली: हाईवे के अभुआपुरा स्थित पेट्रोल पंप पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। हेमंत चाहर ने कहा कि कोरोना क‌र्फ्यू के कारण उद्योग धंधे चौपट हैं। महंगाई चरम सीमा पर है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। यशपाल राणा, सीएम पाराशर, तेज सिंह बघेल, रविंद्र जादौन, फिरोज कप्तान, थान सिंह इंदौलिया, आजाद सिंह, लाखन सिंह, गुड्डू कुरैशी, राहुल कुरैशी, दीपक शर्मा मौजूद रहे।

एत्मादपुर: जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमी चंद जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राजेंद्र जाटव, ओपी गुप्ता, कुलदीप भारद्वाज, सुभाष उपाध्याय, ब्रजेश माहौर, अशोक धनगर, जितेंद्र धनगर, लज्जाराम धनगर, बीपी सिंह, विकास भारती व अनिल मौर्या मौजूद रहे।

खेरागढ़: नगर अध्यक्ष होतम सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लुहेटा पेट्रोल पंप पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मलूक चंद, राजेंद्र शर्मा, मथुरा प्रसाद, राजेंद्र राजपूत, बासुदेव प्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश सिकरवार, विष्णु शर्मा, बलवीर राजपूत मौजूद रहे।

इरादतनगर: प्रदेश सचिव जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कस्बे के पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया गया। लाखन सिंह त्यागी, बबिता जादौन, मायाराम कुशवाह,पदम चंद वर्मा, कृष्ण कांत शर्मा, जितेंद्र त्यागी, लोकेश, अवनीश, जयप्रकाश बघेल उपस्थित रहे।

कागारौल: जैंगारा गांव में केदार सिंह चाहर ने सरकार पर हमला बोला। जिला सचिव अमित चाहर ने पूर्व की कांग्रेस सरकार को बेहतर बताया। अमित राष्ट्रवादी, डा. नरेंद्र सिह, रण सिंह, दिगंबर सिंह, अजित सिंह, दीपक सिंह, हनीफ खान, अमित चाहर मौजूद रहे।

पिनाहट: ब्लाक अध्यक्ष बचन सिंह के नेतृत्व में सबोरा स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया गया। जिला महासचिव शानू खान, जिला उपाध्यक्ष अनिल विधौलिया, राजेंद्र शर्मा, वीरेंद्र पाठक, पूजाराम, नवीन शर्मा, मनोज कुमार, विजेंद्र खान, मनोज कुमार उपस्थित रहे।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.