RGA न्यूज: ट्रिपल मर्डर से इलाहाबाद में दहशत पुलिस हिरासत में दामाद

Praveen Upadhayay's picture

इलाहाबाद के करेली थाना क्षेत्र में आज एक बुजुर्ग मोहम्मद यूनुस (70 वर्ष), उनकी बेटी सलमा (28) और सलमा की बेटी आईना नौस (पांच) वर्ष की गला रेतकर हत्या कर दी गई।...

इलाहाबाद RGA न्यूज 

इलाहाबाद में आज तिहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। दिन में करीब दो बजे पिता के साथ उसकी पुत्री और पुत्री की गला रेतकर हत्या की गई है। प्रकरण की सूचना मिलते ही पुलिस जांच जुट गई है। शक के आधार पर दामाद उस्मान को हिरासत में लिया गया है। 

इलाहाबाद के करेली थाना क्षेत्र में आज एक बुजुर्ग मोहम्मद यूनुस (70 वर्ष), उनकी बेटी सलमा (28) और सलमा की बेटी आईना नौस (पांच) वर्ष की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घर में इनके शव मिलने से खलबली मच गई। ट्रिपल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस तथा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए। पुलिस इस हत्या तथा इसके कारण जानने के प्रयास में लगी है। 

 पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से जब खोज की तो शक दामाद उस्मान पर गहरा गया। पुलिस ने दामाद उस्मान को हिरासत में लिया है। सलमा (28) उस्मान की दूसरी बीवी थी। आईना उस्मान की सगी बेटी नही थी। वह सलमा के पहले पति की बेटी थी। पुलिस ने बताया कि दिन में करीब एक बजे किसी ने इनसे दरवाजा खुलवाया था। चायल कौशाम्बी के फकर नामक व्यक्ति के मकान में किराए पर रहने की बात कही जा रही है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.