![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/12_06_2021-subhashchawla_21730988.jpg)
RGA news
चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला की फाइल फोटो।
चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ शुक्रवार को सेक्टर-21 में पेट्रोल स्टेशन के सामने प्रदर्शन किया था। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ाई। पुलिस ने पार्टी अध्यक्ष सुभाष चावला समेत कई नेताओं पर केस दर्ज किया
चंडीगढ़ ,चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ शुक्रवार को सेक्टर-21 में पेट्रोल स्टेशन के सामने प्रदर्शन किया था। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ाई।
प्रदर्शनकारियों ने न मास्क लगाए थे, न शारीरिक दूरी का ध्यान रखा। कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाले चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला, सीनियर नेता शशि शंकर तिवारी सहित कई युवा नेताओं को सर्मथकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 188 (डीसी के आदेश का उल्लंघन), धारा 269 व 270 (कोविड संक्रमण फैलाने) सहित 51ए के तहत केस दर्ज किया है।
इनके खिलाफ सेक्टर-19 थाना पुलिस ने किया एफआइआर
- सुभाष चावला, चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष
- शशिशंकर तिवारी सहित अन्य
- इंद्रपाल, प्रधान मौलीजागरां सहित अन्य
- नरेश कुमार, प्रधान बापूधाम सहित अन्य
- सेक्टर-21/34 के फ्रंट साइड में प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस समर्थकों पर केस
- सेक्टर-34 स्थित लेबर चौक के समीप प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस समर्थकों पर केस
मालूम हो कि सेक्टर-21 पेट्रोल पंप, लेबर चौक के समीप और सेक्टर-21/34 के फ्रंट साइड में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने के साथ बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता एचएस लक्की ने कहा कि यह विरोध-प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का एक हिस्सा था। प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस, एनएसयूआइ, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल और इंटक के कार्यकर्ता शामिल हुए। जिन्होंने पेट्रोल पंपों के सामने एक मानव श्रृंखला बनाई और सभी प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिए हुए थे और कीमतों की वृद्धि रोकने में विफल रहने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों में महिलाओं और छात्रों सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।