

RGAन्यूज़
चंडीगढ़ में सुबह से हो रही बारिश के बीच गुजरते वाहन।
चंडीगढ़ में सुबह की शुरुआत तेज बारिश के साथ हुई है। जून महीने की गर्मी की मार झेल रहे शहर वासियों को आज दिनभर गर्मी से राहत मिलती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर बारिश के आसार हैं
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में सुबह की शुरुआत तेज बारिश के साथ हुई है। जून महीने की गर्मी की मार झेल रहे शहर वासियों को आज दिनभर गर्मी से राहत मिलती रहेगी। अलसुबह से शहर में हुई बरसात का असर तापमान पर भी पड़ेगा जिससे शहर वासियों को उमस से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर बारिश के आसार हैं।
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार रात को भी शहर में जमकर बरसात हुई थी, जिसका असर शनिवार को भी तापमान पर पड़ा। वही शनिवार रात से बादल छाए रहने की वजह से रविवार सुबह जमकर बारिश हो रही है। बारिश ने जहां शहर वासियों को गर्मी से राहत दी वहीं लोगों ने सुबह के समय ठंड का एहसास हुआ है। चंडीगढ़ सहित पंजाब के जालंधर, लुधियाना व हरियाणा के पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत सहित कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ आंधी चल सकती है। सुबह नौ बजे शहर का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
चंडीगढ़ में अलसुबह से ही बारिश का दौर जारी है।
सवार।
बारिश के बीच छाता लेकर गुजरता रेहड़ी सवार।
शहर में हो रही बारिश के दौरान सुबह ही मौसम में ठंडक का अहसास होने लगा है।
पंजाब और हरियाणा के साथ ही चंडीगढ़ के लिए अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि इन दोनों राज्यों के कुछ इलाकों में 13 जून तक भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। मौसम में होने वाले बदलाव का कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस को माना जा रहा है।
मौसम में बदलाव के कारण सुहर अपने गंतव्य की तरफ जा रहे वाहन चालकों को वाहनों की लाइट्स जलानी पड़ीं
जानकारी के मुताबिक तापमान के साथ हवा में नमी बढ़ेगी, मगर लू चलने की संभावना नहीं है। 13 और 17 जून को एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हुआ है, जो बारिश के साथ तापमान में कमी लाएगा। जून के आगे दिनों में भी इसी तरह के हालात बने रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार पूर्व से आने वाली हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।