बिहार और झारखंड के लिए चार और ट्रेन चलेंगी, कल से गरीब रथ का भी शुरू होगा सफर

harshita's picture

RGA news

रेलवे ने यात्री सुविधा देखते हुए फैसला लिया है।

कोरोना संक्रमण की लहर धीमी होने के बाद अब रेलवे ने ट्रेनों के संचालन में तेजी शुरू की है। अब दिल्ली से बिहार और झारखंड के लिए गरीब रथ एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। गरीब रथ 14 जून से सफर शुरू कर रही है।

कानपुर,कोरोना संक्रमण की लहर धीमी पड़ते ही अब रेलवे भी पटरी पर आ रही है। रेलवे प्रशासन ने यात्री सुविधा को देखते हुए पहले कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं तो अब चार और ट्रेनों का संचालन शुरू करने का फैसला लिया है। रेलवे आनंद विहार से चार ट्रेनों को चलाने की तैयारी कर रहा है। नई दिल्ली से बिहार और झारखंड के लिए यह ट्रेनें चलाई जाएंगी। आनंद विहार से भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस को 14 जून से अग्रिम आदेश तक चलाया जाएगा, जबकि अन्य ट्रेनों को सीमित समय के लिए शुरू किया जा रहा है।

यहां जानिए- ट्रेनों का शेड्यूल

-ट्रेन संख्या 04412 आनंद विहार से शाम 5:20 बजे चलकर रात 10:15 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह 10:55 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04411 भागलपुर से दोपहर 1:40 बजे चलकर देर रात 3:20 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह 8:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह ट्रेन 14 जून से अग्रिम आदेश तक चलेगी।

-ट्रेन संख्या 02585 सांतरागाछी रेलवे स्टेशन से सुबह 10 बजे चलकर देर रात 3:10 बजे कानपुर और सुबह 8:40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से ट्रेन संख्या 02586 दोपहर 1:25 बजे चलकर शाम 7:25 बजे कानपुर और दूसरे दिन शाम 4.15 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। यह ट्रेन 14 से 29 जून तक चलाई जाएगी।

-ट्रेन संख्या 02579 हटिया से दोपहर 2:35 बजे चलकर तड़के 4:20 बजे कानपुर और दोपहर 1:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से ट्रेन संख्या 02580 रात 8:45 बजे चलकर देर रात 1:50 बजे कानपुर सेंट्रल और शाम 4:45 बजे हटिया पहुंचेगी। यह ट्रेन 16 से 28 जून तक चलेगी।

-ट्रेन संख्या 02583 हटिया से दोपहर 1:40 बजे चलकर सुबह 6:40 बजे सेंट्रल और दोपहर 1:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से ट्रेन संख्या 02584 रात 8:45 बजे चलकर देर रात 1:50 बजे कानपुर और शाम 7:40 बजे हटिया पहुंचेगी। यह ट्रेन 15 से 30 जून तक चलेगी।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.