खेत में काम कर रही महिला पर खूंखार कुत्तों ने किया हमला, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

Raj Bahadur's picture

RGANews

 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कुत्तों ने एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला कप्तानगंज क्षेत्र के गौनरिया गांव का है। 

यहां मंगलवार की शाम को एक महिला को आधा दर्जन कुत्तों ने नोंच-नोंचकर काट डाला। इस हादसे में खेत में धान की सोहनी कर रही महिला की खेत में ही मौत हो गई।

गांव निवासी दया राजभर की पत्नी सुरसती देवी गांव के पूरब खेत में सोहनी कर रही थी। इसी दौरान पांच कुत्तों का झुंड आया और अचानक महिला पर टूट पड़ा। महिला के शोर मचाने पर अगल-बगल के खेतों में सोहनी कर रहे अन्य लोग अभी पहुंचते कि कुत्तों ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। 

कुत्तों ने महिला को इतनी बुरी तरह नोचा कि उसके मांस के चिथड़े निकल गए थे। ग्राम प्रधान सतीश वर्मा ने बताया कि पुलिस व एसडीएम को इस हादसे की सूचना दे दी गई है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.