बरेली में बसपा नेताओं ने थामा सपा का दामन, शुरु हुआ सेवा स्वच्छता जन जागरुकता पखवाड़ा

harshita's picture

RGA न्यूज़

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता की मौजूदगी में बसपा नेता कुलदीप श्रीवास्तव ने अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बरेली में सेवा स्वच्छता जन जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत झंडा दिखाकर की।

बरेली:-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता की मौजूदगी में बसपा नेता कुलदीप श्रीवास्तव ने अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बरेली में सेवा स्वच्छता जन जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत झंडा दिखाकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता एवं महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी ने की।

अभियान के तहत युवा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस के मंदिर, मस्जिद एवं सार्वजनिक स्थल पर सैनिटाइजेशन कर स्वच्छता का संदेश दिया। विनोद सविता ने इस मौके पर कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर विफल रही है। कोरोना की महामारी में सरकार की नाकामियों की वजह से सैकड़ों जाने चली गई। प्रदेश में कानून नहीं बचा है।

दिनदहाड़े लूट, हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही हैं। इसके बाद उन्होंने पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव एवं गौरव श्रीवास्तव नन्दवंशी के घर जाकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। सपा प्रवक्ता मयंक शुक्ल मोंटी ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सभी समाजवादी सेवा भाव से निरंतर जनहित के कार्य में लगे हुए हैं।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.