आज दो घंटे आगरा में रहेंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, 483 करोड़ का देंगे तोहफा

harshita's picture

RGA न्यूज़

डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को आगरा में दो घंटे रहेंगे।

लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण और राजकीय निर्माण निगम की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण। भाजपा प्रतिनिधियों से सर्किट हाउस में करेंगे मुलाकात विभागीय अफसरों के साथ करेंगे बैठक। दोपहर डेढ़ बजे आगरा से बरेली के लिए रवाना होंगे

आगरा,आगरा और मथुरा जिले में बुधवार का दिन यादगार रहेगा। शहर हो या फिर देहात, अधिकांश क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण और राजकीय निर्माण निगम द्वारा सड़कों का निर्माण अथवा उनकी मरम्मत का कार्य शुरू होगा। कई नए छोटे और बड़े पुल भी बनेंगे। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुवार दो घंटे में 483 करोड़ रुपये की योजनाओं का ताेहफा देंगे।

सुबह साढ़े 11 बजे पहुंचेंगे उप मुख्यमंत्री: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य राजकीय वायुयान से सुबह साढ़े 11 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां से सीधे सर्किट हाउस जाएंगे। जहां पर विभागीय अफसरों के साथ बैठक करेंगे और 395 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। भाजपा प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर डेढ़ बजे आगरा से बरेली के लिए रवाना होंगे।

बारिश के चलते विकास कार्यों पर लगेगा ब्रेक: बारिश के चलते निर्माणदायी एजेंसियां कार्य धीमा कर देंगी या फिर कार्य बंद हो जाएंगे। ऐसे में जिन योजनाओं का अभी शिलान्यास किया जाएगा, वह बारिश के बाद ही शुरू हो सकेंगी।

सुबह से शुरू हुआ सफाई अभियान: उप मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए खेरिया मोड़ से लेकर सर्किट हाउस तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कई जगहों पर गड्ढों को भरा गया। जगह-जगह चूना भी छिड़का गया।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.