

RGAन्यूज़
पंजाब के मुख्यमंत्री के आदमकद बुत को बनाने वाले आर्टिस्ट परविंदर सिंह बुत के साथ।
परविंदर ने बताया कि सिख संग्रहालय में दो सौ कलाकृतियों को स्थापित कर चुके हैं जिसमें सिख शहीदों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की भी कलाकृति शामिल है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आदमकद बुत को म्यूजियम में साथ लगाया जाएगा
चंडीगढ़। पंजाब के मोहाली जिले के गांव बलौंगी में बने सिख संग्रहालय में पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (CM Amrinder Singh) की कलाकृति (आदमकद बुत) को तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री के इस आदमकद बुत को देखकर ऐसा लगता है कि मानो यह अभी बोलने लग जाएगा। आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री का यह आदमकद बुत सिख संग्रहालय में आकर्षण का मुख्य केंद्र बनेगा। कलाकृति को चंडीगढ़ के सेक्टर-41 में रहने वाले फाइबर आर्टिस्ट परविंदर सिंह ने तैयार किया है। मुख्यमंत्री के इस बनाए गए आदमकद बुत की ऊंचाई पांच फीट से ज्यादा है। कलाकृति को 16 जून को प्रेस क्लब सेक्टर-27 में लांच किया गया है। इस जल्द ही पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर से स्थापित करवाने की प्लानिंग है। सीएम के इस आदमकद बुत को तैयार करने में परविंदर सिंह को लगभग डेढ़ साल से ज्यादा समय लगा और इसमें करीब 50 हजार रुपये का खर्च आया है
परविंदर ने बताया कि सिख संग्रहालय में दो सौ कलाकृतियों को स्थापित कर चुके हैं जिसमें सिख शहीदों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की भी कलाकृति शामिल है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आदमकद बुत को म्यूजियम में एक साथ लगाया जाएगा। ताकि आने वाली पीढ़ी इनके बारे में जाने और इनके द्वारा पंजाब के लिए किए गए कार्यों को याद रखे। म्यूजियम में एंट्री फ्री रखी गई है जहां पर आने वाले को सिख इतिहास की पूरी जानकारी मिलती है।Lm
फाइबर ग्लास से तैयार की गई है कलाकृत
सिख म्यूजियम के अंदर बनाई गई कलाकृतियां फाइबर ग्लास से तैयार की गई हैं। जिनकी आकृति तैयार करने के बाद उन्हें असल के कपड़े और जूते पहनाए जाते हैं। परविंदर सिंह इससे पहले पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान सहित कई प्रमुख लोगों के बुत बना चुके हैं। परविंदर ने बताया कि उनका प्रयास है कि इस कलाकृति को कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद आकर म्यूजियम में स्थापित करें। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह का पंजाब के लिए महत्वपूर्ण योगदान है। जिसे हमेशा याद रखने की जरूरत है
सिख म्यूजियम को बड़ा करने की प्लानिंग
परविंदर सिंह ने बताया कि मोहाली में सिख म्यूजियम बीते 25 सालों से तैयार किया जा रहा है, लेकिन सरकार का सहयोग नहीं होने के चलते इसे राज्य स्तरीय नहीं बनाया जा सका है। उन्होंने कहा कि मेरी पंजाब सरकार से अपील है कि इस म्यूजियम की तरफ ध्यान दें ताकि उसे बेहतर किया जा सके और सिख इतिहास की वह पहचान बन सके।