नकली नोट के साथ चम्पावत में गिरफ्तार सितारगंज के युवक से खुल सकती है लोकल नेटवर्क की परतें

harshita's picture

RGA न्यूज़

स्थानीय पुलिस ने मामले की आंतरिक जांच शुरु कर दी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गिरफ्तार युवक की हाल ही में कुछ दिनों से गलत युवकों के साथ संगत थी। इस वजह से नकली करेंसी के धंधे के तार स्थानीय स्तर पर भी जोड़े जाने की आशंका बनी हुई है। पूर्व में नानकमत्ता के कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।

सितारगंज:- टनकुपर में सितारगंज पंडरी के युवक से 105000 के नकली नोट बरामद किये गये है। आरोपित शहर में झाड़फूक का काम करता था। इसके बाद युवक के पास से नकली नोट बरामद होने से गांव में चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि गिरफ्तार युवक की हाल ही में कुछ दिनों से गलत युवकों के साथ संगत थी। इस वजह से नकली करेंसी के धंधे के तार स्थानीय स्तर पर भी जोड़े जाने की आशंका बनी हुई है। पूर्व में पुलिस ने नानकमत्ता, सितारगंज के कुछ लोगों को नकली करेंसी के मामले में गिरफ्तार किया था। स्थानीय पुलिस ने मामले की आंतरिक जांच शुरु कर दी है।

टनकपुर एसओजी, पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम पंडरी निवासी मुखत्यार अली को 105000 रुपये के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया है। नकली नोट के साथ गिरफ्तार युवक का नाता सितारगंज से जुड़ने पर स्थानीय पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है। पंडरी के ग्रामीणों, आरोपियों के करीबियों ने बताया कि गिरफ्तार मुख्त्यार अली का परिवार मजदूरी करता है। उसके चार बच्चे है। आरोपित मूल रूप से रिच्छा थाना बहेड़ी जिला बरेली का रहने वाला है। पूर्व में मुखत्यार झाड़फूक का काम करता था।

सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों से आरोपित गांव के कुछ संदिग्धों के करीब था। इस वजह ग्रामीण नकली करेंसी के धंधे के तार स्थानीय स्तर पर जोड़े जाने की संभावना जता रहे है। पूर्व में नानकमत्ता, सितारगंज के युवकों के पास से स्थानीय पुलिस ने नकली नोट बरामद किये थे। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि टनकपुर में पंडरी के युवक के पास नकली करेंसी बरामद की सूचना है। पुलिस मामले की स्थानीय स्तर पर पड़ताल कर रही है। अभी तक आरोपित के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.