

RGA न्यूज़
जिले में दो पंचायतों को छोड़कर बाकी की सभी पंचायतों का शपथ ग्रहण समारोह पूरा हो गया है।
जिले में दो पंचायतों को छोड़कर बाकी की सभी पंचायतों का शपथ ग्रहण समारोह पूरा हो गया है। रविवार को सभी पंचायतों में समितियां भी बन जाएंगी। ऐसे में अब एक साथ गांव देहात में पिछले कई महीनों से रुका हुअा विकास रफ्तार पकड़ेेगा।
अलीगढ़, जिले में दो पंचायतों को छोड़कर बाकी की सभी पंचायतों का शपथ ग्रहण समारोह पूरा हो गया है। रविवार को सभी पंचायतों में समितियां भी बन जाएंगी। ऐसे में अब एक साथ गांव देहात में पिछले कई महीनों से रुका हुआ विकास रफ्तार पकड़ेेगा। पंचायती राज विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सभी प्रधानों के खाते शुरू करने के साथ ही डोंगल व डिजिटल हस्ताक्षर तक बनाने के आदेश कर दिए हैं। ऐसे में वाले कुछ दिनों में विकास कार्य तेजी से शुरू हो जाएंगे।
जिले में कुल 867 पंचायतें
जिले में कुल 867 पंचायत हैं। दो मई को इन सभी पंचायतों के परिणाम आ गए थे। ऐसे में सभी पंचायतों को अपने नवनिर्वाचित प्रधान भी मिल गए थे। पिछले दिनों इन प्रधानों की शपथ कराई गई। इनमें 476 प्रधानों ने तो शपथ ले ली थी, लेकिन ग्राम पंचायत सदस्यों की कमी के चलते शेष बचे 391 प्रधान शपथ नहीं ले पाए थे। ऐसे में पिछले दिनों दोबारा से ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव कराए गए। इसमें 4145 सदस्य चुन लिए गए हैं। हालांकि, जिले में दो पंचायत अभी भी ऐसी बाकी रह गईं, जिनमें ग्राम पंचायत सदस्यों को दो तिहाई काेरम पूरा नहीं है। इनमें आजमाबाद माछुआ व नगला कला शामिल हैं। बाकी के अन्य सभी प्राानों ने शुक्रवार को शपथ ले ली है। वहीं पंचायती राज विभाग से रविवार को इन पंचायतों में पहली बैठक के आदेश जारी कर दिए हैं। एेसे में अब गांव देहात में तेजी से विकास कार्य होंगे। बता दें कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद ही विकास कार्य रुके पड़े हैं। एडीओ को प्रशासक तो बनाया गया था, लेकिन इनके केवल आवश्यक काम कराने के ही जिम्मेदारी दी गई थी। ऐसे में करीब छह महीने गुजरने के बाद एक बार फिर विकास कार्य शुरू होंगे।