

RGA न्यूज़
निर्मल पांडेय की हत्या की घटना में पुलिस ने आरोपित धर्मराज को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
राष्ट्रीय छात्र संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल पांडेय गांव रठवत थाना कंधई के रहने वाले थे। उनकी हत्या पैसे के लेनदेन के विवाद में आठ अप्रैल 2021 को पड़ोस के गांव उवारी खुर्द में पीटकर कर दी गई थी। नामजद आरोपित धर्मराज घटना के बाद से फरार चल रहा था
प्रयागराज, प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय छात्र संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल पांडेय की करीब ढाई महीने पहले पीटकर हत्या की घटना में पुलिस ने एक नामजद आरोपित धर्मराज को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस घटना के बाद से कातिलों की गिरफ्तारी नहीं होने के खिलाफ कांग्रेस समेत कई संगठन लगातार धरना प्रदर्शन कर पुलिस पर दबाव बना रहे थे।
हरियाणा तक कई बार भेजी गई थी पुलिस टीम
राष्ट्रीय छात्र संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल पांडेय गांव रठवत थाना कंधई के रहने वाले थे। उनकी हत्या पैसे के लेनदेन के विवाद में आठ अप्रैल 2021 को पड़ोस के गांव उवारी खुर्द में पीटकर कर दी गई थी। इस मामले में नामजद आरोपित धर्मराज घटना के बाद से फरार चल रहा था। धर्मराज उर्फ रूद्र पुत्र उदयराज घूरीपुर थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर हाल पता कमरा नं0 आठ राम नगर रेलवे वर्कशाप, जगाधरी थाना फर्कपुर जनपद यमुना नगर, हरियाणा की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस टीम को हरियाणा और सुल्तानपुर जनपद कई बार भेजा गया था लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। आखिरकार पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर उसे कंधई इलाके के फेनहा मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि आरोपित धर्मराज की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
घटना के बाद से कांग्रेस करती रही आंदोलन
पार्टी के नेता निर्मल की हत्या के राजफाश व आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कांग्रेस कमेटी ने लगातार आंदोलन किया। धरना दिया व पुलिस का पुतला फूंका था।