भाई बार-बार कह रहा था कि गांव में काफी बदनामी हो गई, दो दिन पहले ही लाया था तमंचा

harshita's picture

RGA न्यूज़

मेरठ के सरधना में भाई ने दिनभर शराब पीने के बाद दिया वारदात को अंजाम।

 मेरठ में जब से किशोरी को पुलिस बरामद करके लाई थी तभी से युवक का उससे विवाद चल रहा था। उसका कहना था कि गांव में काफी बदनामी हो चुकी है। सब उसे परेशान कर रहे हैं। एक साल पहले भी वह किसी के साथ चली गई थी।

मेरठ,मेरठ में सरधना में बहन की हत्या करने के लिए आरोपित युवक दो दिन पहले ही तमंचा लेकर आ गया था। वह स्वजन से कह रहा था कि उसे मार देगा, लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। वहीं, शुक्रवार को वह दिन भर शराब पीता रहा। रात में बहन से विवाद के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अभी आरोपित भाई की तलाश कर रही है। वहीं गांव में यह चर्चा का विषय बन गया है।

किसी ने नहीं लिया गंभीरता से

बताया गया कि जब से किशोरी को पुलिस बरामद करके लाई थी, तभी से युवक का उससे विवाद चल रहा था। उसका कहना था कि गांव में काफी बदनामी हो चुकी है। सब लोग उसे परेशान कर रहे हैं। एक साल पहले भी वह किसी के साथ चली गई थी। तब का दाग अभी तक दूर नहीं हुआ था। अब फिर से उसने सिर झुका दिया। इस बार वह मामले को खत्म करने के चक्कर में था। तभी तो दो दिन पहले ही तमंचा ले आया था। बहन को मारने की धमकी दे रहा था, लेकिन किसी ने भी गंभीरता से नहीं लिया।

मां को लगा सदमा

शुक्रवार को उसने दिनभर शराब पी। रात को उसका बहन से झगड़ा हो गया था। मां ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसी बीच तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया। घटना के बाद मां सदमे में आ गई थी। उसने इसकी जानकारी पास में रहने वाले रिश्तेदारों को भी नहीं दी थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। उधर, पुलिस ने देर रात गांव के ही एक युवक को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि वह आरोपित युवक का करीबी है। शाम को वह उसके साथ ही था। उससे तमंचे के बाबत भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.