बदायूं में आज और बढ़ सकता है गंगा में पानी, फ्लड अलर्ट जारी

harshita's picture

RGA न्यूज़

बदायूं में आज और बढ़ सकता है गंगा में पानी, फ्लड अलर्ट जारी

सहसवान (बदायूं ) जेएनएन पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है। इस पर हरिद्वार बैराज से गंगा

सहसवान (बदायूं )पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है। इस पर हरिद्वार बैराज से गंगा में लगभग चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे सोमवार को गंगा का जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एसडीएम सहसवान ने जीएम बांध पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। वहीं, एडीएम वित्त एवं राजस्व नरेंद्र बहादुर सिंह ने फ्लड अलर्ट जारी कर दिया है। जिले के बाढ़ आशंकित गांव को लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश से हरिद्वार बैराज से चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे बाढ़ आशंकित इलाकों में पानी घुसने की आशंका जाहिर की जा रही है। वहीं, गंगा नदी और रामगंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। इससे जिले की तहसील सहसवान एवं दातागंज के कुछ गांवों में बाढ़ आने की आशंका है। तहसील के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपनी अपनी तहसील में बाढ़ संभावित स्थलों का निरीक्षण करें। बाढ़ चौकियों पर लगे कर्मचारियों को अलर्ट करें। जहां कहीं बाढ़ आने की आशंका है। उस गांव के लोगों को वहां से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं।

सहसवान एसडीएम ज्योति शर्मा, तहसीलदार दीपक चौधरी, राजस्व निरीक्षक भगवान दास, हल्का लेखपाल पुष्पेंद्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक, पशु चिकित्सा अधिकारी रविवार को जीएम बांध पर पहुंचे। उन्होंने वहां बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ज्योति शर्मा ने जीएम बांध के उस पार बसे गांव वीर सहाय नगला, परशुराम नगला, खागी नगला, भमरोलिया के लोगों से अपील की कि वह सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं और सतर्क रहें। परशुराम नगला पर बाढ़ क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचने के लिए दो नाव लगा दी है। हालांकि अभी किसी गांव तक पानी नहीं पहुंचा है। बाढ़ खंड भी लगातार गंगा महावा बांध की निगरानी कर रहा है। फिलहाल ग्रामीण पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि आगामी दिनों में आने वाली बाढ़ को लेकर आशंकित नजर आ रहे हैं।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.