राशिफल 1 अगस्त: इन 7 राशियों के लिए खुशियां लाया है महीने का पहला दिन

Praveen Upadhayay's picture

 RGA न्यूज राशिफल 

आचार्य पंडित मेघाव्रत शास्त्री 

मेष:आज धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियां विशेषतौर पर छाई रहेंगी। कोई निर्णय लेने में उलझन हो सकती है। पैसे की लेन-देन या आर्थिक व्यवहार न करने की गणेशजी की सलाह है। शारीरिक और मानसिक बेचैनी हो सकती है। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च के योग हैं।

वृषभ:आज व्यापार में वृद्धि होने के साथ ही किए गए व्यापारिक सौदे लाभदायक साबित होंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। बुजुर्गों तथा मित्रों से लाभ मिलेगा। दांपत्यजीवन में संतोष और आनंद रहेगा। पर्यटन का आयोजन होगा। वैवाहिक रिश्ते बनने के योग हैं। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।

मिथुन:शारीरिक और मानसिक सुख बना रहेगा। नौकरी – व्यवसाय में लाभ के योग हैं। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल आनंदमय रहेगा। सरकारी कार्य पूर्ण होने में सरलता रहेगी। दांपत्यजीवन में सुख और आनंद अनुभव करेंगे।

कर्क:आज आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। परिवार और सहकर्मियों के साथ सुखमय दिन गुजरेगा। नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिलेगा।

सिंह:आज आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। तबीयत के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। विचारों पर नियंत्रण रखें और गलत रहा पर जानें से बचें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। अनैतिक कार्य से बदनामी होने का योग हैं, बचें।

कन्या:गणेशजी की कृपा से दांपत्यजीवन में सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे। वस्त्र, गहने और वाहन की खरीदारी के योग हैं। व्यापार में भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। धन लाभ होगा।

तुला:आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति की भी तबीयत में सुधार होगा। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। महिला मित्रों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी।

वृश्चिक:आज यात्रा-प्रवास का आयोजन न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। स्वास्थ्य के संबंध में चिंतित हो सकते हैं। संतान से जुड़ी समस्याएं सता सकती हैं। स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। हालांकि वित्तीय आयोजन के लिए समय अच्छा है। बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में भाग न लेना बेहतर है। शेयर-सट्टे का प्रलोभन हानि पहुंचा सकता है।

धनु:अत्यधिक संवेदनशीलता मानसिक तनाव का कारण बन सकती है, भावनाओं पर नियंत्रण रखें। खासतौर पर घरेलू मामलों में वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य के संबंध में भी आज का दिन सकारात्मक नहीं है। माता की तबीयत के संबंध में सतर्कता बरतें। अनिद्रा सता सकती है। आज जलाशयों से बचकर रहना हितकर है।

मकर:आज आप रणनीति में शत्रुओं को परास्त करेंगे। नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें। सफलता मिलेगी। आप हर कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। व्यापार- धंधे में लाभ होगा। शेयर-सट्टे में लगाए हुए पैसे लाभ दिला सकते हैं। मित्रों, स्वजनों और भाई-बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मन की उलझन हल होगी।

कुंभ:आज मानसिक परेशानियां आपको थका सकती हैं। दुविधाओं को खुद पर हावी न होने दें और मन को शांत रखकर ही कोई निर्णय लें। बेहतर होगा कि आज आप महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें। वाणी पर संयम रखें। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च का योग है। स्वास्थ्य कुछ नर्म रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए मध्यम समय है। नकारात्मक विचार को दूर करने के लिए गणेशजी कहते हैं।

मीन:आनंद-उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता से भरपूर है दिन। नए कार्य हाथ में लेंगे तो उनमें सफलता मिलेगी। धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाने के योग हैं। कोई निर्णय लेते हुए दुविधा का अनुभव कर सकते हैं, बेहतर है इसे आज टाल दें। परिवार में खुशहाली और दांपत्य जीवन में आनंदमय रहेगा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.