राज्यमंत्री गोपाल अंजान से बोले बरेली के कारोबारी, छोटे व्यापारियों के लिए बनाया जाए ई काॅमर्स कंपनी

harshita's picture

RGA न्यूज़

राज्यमंत्री गोपाल अंजान से बोले बरेली के कारोबारी, छोटे व्यापारियों के लिए बनाया जाए ई काॅमर्स कंपनी

शहर के सुभाष नगर स्थिति वरिष्ठ भाजपाई और व्यापारी रवि कुमार अग्रवाल के यहां दर्जा राज्यमंत्री उप्र खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान पहुंचे। यहां मौजूद व्यापारियों के साथ उन्होंने बैठक की और व्यापारियों की नब्ज टटोलने का प्रयास किया।

बरेली, शहर के सुभाष नगर स्थिति वरिष्ठ भाजपाई और व्यापारी रवि कुमार अग्रवाल के यहां दर्जा राज्यमंत्री उप्र खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान पहुंचे। यहां मौजूद व्यापारियों के साथ उन्होंने बैठक की और व्यापारियों की नब्ज टटोलने का प्रयास किया। भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार व्यापारियों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के महामंत्री सौरभ अग्रवाल ने बताया कि आनलाइन कंपनियां भारी भारी छूट देकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहीं हैं। इससे छोटे कारोबारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बेरोजगारी भी बढ़ रही है। संयोजक रितु राज बास ने कहा कि ग्राम एवं कुटीर उद्योग के उत्पाद को बेचने के लिए विशेष प्रोत्साहन दिया जाए। छोटे व्यापारियों के लिए एक इ-कामर्स कंपनी बनाए जाए।

जिसमें केवल स्थानीय उत्पाद और ग्रामीण उद्योग शामिल हों। इसके बाद इसका प्रचार-प्रसार वृहद स्तर हो। इससे बेरोजगार हो रहे छोटे व्यापारियों को रोजगार मिलेगा। इस पर दर्जा मंत्री गोपाल अंजान ने उनकी बात को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। इस दौरान संजीव जायसवाल, नरेश अग्रवाल, मयूरेश अग्रवाल, अनुराग भूषण, मनोज शर्मा, सत्यम शर्मा, विकास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.