![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/24_06_2021-vaccine_21767983.jpg)
RGAन्यूज़
कांसर हौजरी एक्सपोर्ट में 120 कर्मचारियों ने काेराेना का टीका लगवाया। (जागरण)
Ludhiana Coronavirus Vaccination नितिन कांसल ने कहा कि हमारा कर्तव्य बनता है कि हम सारे स्टाफ के साथ साथ अपने आसपास के लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करें। उन्होंने बताया कि कंपनी के सभी कर्मचारियों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए भी कहा गया है।
लुधियाना,इंडस्ट्रीयल एरिया ए स्थित कांसर हौजरी एक्सपोर्ट में 120 कर्मचारियों को कोविड वैक्सीनेशन करवाई गई। इससे पूर्व कंपनी की ओर से कुछ दिन पूर्व ही दो सौ कर्मचारियों को वैक्सीनेशन करवाई गई थी। कंपनी की ओर से अपने सभी कर्मचारियों को वैक्सीनेशन सुनिश्चित की जा रही है। ताकि हर किसी का कोविड से बचाव किया जा सके। इस दौरान कर्मचारियों के पारिवारिक सदस्यों ने भी वैक्सीनेशन करवाई। इंडस्ट्रीयल एरिया ए स्थित फैक्टरी में आयोजित वैक्सीनेशन ड्राइव में डा.सरूची सिद्दू की टीम की ओर से 120 कर्मचारियों को वैक्सीनेशन की गई।
कंपनी के नितिन कांसल ने कहा कि हमारा कर्तव्य बनता है कि हम सारे स्टाफ के साथ साथ अपने आसपास के लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करें। उन्होंने बताया कि कंपनी के सभी कर्मचारियों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए भी कहा गया है। इसके तहत मास्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल और शारीरिक दूरी का पालन किया जाता है।
उन्होंने कहा कि हमारा स्टाफ हमारी कंपनी की रीड़ की हड्डी है। इस दौरान नितिन कांसल, रजत कांसल, विनोद कुमार कांसल, कृष्ण कुमार कांसल, विनायक कांसल और एचआर टीम के सदस्यों ने स्टाफ को कोविड से बचाव को लेकर भी जानकारियां शेयर की।
रोजाना तैंतीस हजार लोगों की वैक्सीनेशन का लक्ष्य
जिला प्रशासन की ओर से कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए रोजाना तैंतीस हजार लोगों की वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन इस लक्ष्य को हासिल करने की राह में वैक्सीन की कमी अब आड़े आ रही है। लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता आ चुकी है। यही वजह है कि पिछले सप्ताह लगातार तीन दिनों तक 24 हजार से अधिक लोग वैक्सीनेशन करवा रहे थे। लेकिन, इस सप्ताह से वैक्सीनेशन का ग्राफ फिर से नीचे गिर गया है।