औरंगाबाद में बेखौफ चोर पुलिसवालों को बना रहे निशाना, अब महिला एएसआइ से छीने डेढ़ लाख रुपये

harshita's picture

RGA न्यूज़

महिला एएसआइ विशेष शाखा में कार्यरत हैं। घटना शहर के व्‍यस्‍तम इलाके का है। नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने घटना के संबंध में कुछ भी कहने से इन्कार किया। जिला पुलिस महकमे में हड़कंप है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर अपराधियों की पहचान में जुटी है।

औरंगाबाद, ऐसा प्रतीत होता है कि चाेर-उच्‍चकों को भी पुलिस का खौफ नहीं है। आम आदमी की तो छोडि़ए अब चोर पुलिस से भी छिनतई करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कभी थाना में ड्यूटी बजा रहे चौकीदार के ही घर चोरी की घटना को अंजाम दे हरे हैं तो कभी पुलिस से भी छिनतई कर रहे हैं। ऐसी ही एक घटना औरंगाबाद में फिर सामने आई है। बुधवार की शाम को नगर थाना पुलिस की गश्ती को धता बताते हुए बाइक सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े महिला एएसआइ चिंता देवी से डेढ़ लाख रुपये छीन लिए। महिला जमादार विशेष शाखा में कार्यरत हैं। एसबीआइ की शाखा से पैसे निकालकर आवास जा रही थीं।

जानकारी के अनुसार, महाराजगंज रोड स्थित वी-मार्ट के पास टेंपो से उतरकर आवास की तरफ पैदल जाने लगीं कि इसी बीच दो की संख्या में एक ही बाइक पर सवार लुटेरे आ धमके और पैसे का थैला हाथ से छीनकर भाग निकले। महिला एएसआइ ने शोर मचाया मगर बदमाश मिनटों में आंखों से ओझल हो गए। घटनास्थल शहर का व्यस्ततम इलाका है।

पुलिस महकमा में हडकंप

नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने घटना के संबंध में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। जबकि घटना के बाद जिला पुलिस महकमे में हड़कंप है। एसडीपीओ अनूप कुमार ने बताया कि मामला एक लाख रुपये छीने जाने का है। पुलिस कई जगहों पर लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगालकर अपराधियों की पहचान में जुटी है। घटना में कोढ़ा गिरोह के लुटेरों के शामिल होने की बात सामने आ रही है।

घटना पुलिसकर्मियों में चर्चा का विषय रही। आम लोग दबी जुबान में कह रहे थे कि जब पुलिसकर्मी लूटे जा रहे हैं तो आमजनों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। बता दें कि चार दिन पहले भी शहर के सबसे व्यस्तम जगह रमेश चौक के पास से बाइक सवार लुटेरों ने सदर प्रखंड के परसडीह पंचायत के पंचायत सचिव से करीब दो लाख 77 हजार छीनकर फरार हो गए थे। शहर में लगातार हो रही ऐसी घटना से आमजनों में दहशत कायम हो गया है। लोग बैंक से पैसा की निकासी कर घर जाने में डरने लगे हैं। नगर थाना पुलिस है कि न लुटेरों को पकड़ पा रही है न घटना का पर्दाफाश कर पा रही है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.