प्रधानाचार्य भर्ती के नतीजे नहीं जारी होने पर अनशन की चेतावनी, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

harshita's picture

RGA न्यूज़

शुक्रवार को अभ्यर्थियों ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को ज्ञापन दिया

अभ्यर्थियों ने बताया कि 2011 की भर्ती के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। छह मंडलों का परीक्षा परिणाम अभी नहीं घोषित हुआ है। स्थगन आदेश हटने के बाद भी कानपुर मंडल का साक्षात्कार कराया गया। इसी क्रम में 2013 मेंं प्रधानाचार्य के 599 पदों के लिए विज्ञापन हुआ।

प्रयागराज, प्रधानाचार्य भर्ती 2011 व 2013 की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है। शुक्रवार को अभ्यर्थियों ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को ज्ञापन दिया। कहा यदि जल्द नतीजों की घोषणा नहीं होती है तो अभ्यर्थी बोर्ड के समक्ष आमरण अनशन करेंगे। उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में अलग अलग भर्ती बोर्ड में अलग वजहों से प्रतियोगी छात्र और प्रशिक्षु लगातार आंदोलन कर रहे हैं। 

प्रधानाचार्य भर्ती 2011 व 13 की प्रक्रिया पूरी न होने पर रोष

अभ्यर्थियों ने बताया कि 2011 की भर्ती के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। छह मंडलों का परीक्षा परिणाम अब भी नहीं घोषित हुआ है। इस भर्ती से स्थगन आदेश हटने के बाद भी कानपुर मंडल का साक्षात्कार कराया गया। इसी क्रम में 2013 मेंं प्रधानाचार्य के 599 पदों के लिए विज्ञापन हुआ। साक्षात्कार भी लिए गए। इस मामले में चार नवंबर, 2020 को उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने मई 2021 तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया फिर भी प्रक्रिया अधर में है। नाराज अभ्यर्थियों ने चयन बोर्ड के अध्यक्ष वीरेश कुमार से कहा कि तीन साल से अधिक के कार्यकाल में एक भी साक्षात्कार प्रधानाचार्य पद का नहीं कराया गया। न प्रधानाचार्य के लगभग दो हजार पदों को विज्ञापित किया गया। इस संबंध में राज्यपाल, उप मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री को भी पत्र भेजा गया है।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.