आगरा में सुबह सुबह हादसा, मिट्टी खोदते समय ढाय गिरी, चार दबे, एक की मौत

harshita's picture

RGA न्यूज़

मिट्टी की ढाय के नीचे दबे लोगों को निकालते ग्रामीण।

खंदौली के पुरा लोधी में शनिवार सुबह हुआ हादसा घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती। एसडीएम प्रियंका सिंह और थाने से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों ने बताया कि खेत में काफी समय से मिट्टी के खोदाई चल रही है। इसमें गहरा गड्ढा हो गया था

आगरा, खंदौली क्षेत्र के एक गांव में मिट्टी खोदते समय ढाय गिर गई। इसके नीचे दबने से किसान की मौत हो गई। जबकि उसके परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खंदौली के पुरा लोधी निवासी छोटेलाल के घर के पास ही खाली प्लाट है। वे इस प्लाट में मिट्टी डालने के लिए गांव के पास के एक खेत से शनिवार को मिट्टी खोदने गए थे। उनके साथ भाई भोजराज, भोजराज की पत्नी सुनीता और बेटी ज्योति भी थी। सुबह सात बजे मिट्टी खोदते समय अचानक मिट्टी की ढाय गिर गई। इसके नीचे सभी दब गए। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग पहुंच गए। मिट्टी हटाकर सभी को बाहर निकाला। तब तक छोटेलाल की मौत हो गई। अन्य सभी घायलों को हास्पिटल भेज दिया। एसडीएम प्रियंका सिंह और थाने से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों ने बताया कि खेत में काफी समय से मिट्टी के खोदाई चल रही है। इसमें गहरा गड्ढा हो गया था। इसी में अंदर से छोटेलाल और उनके परिवार के सदस्य मिट्टी खोद रहे थे। अचानक मिट्टी की ढाय गिर पड़ी। हादसे के बाद छोटेलाल के घर में कोहराम मच गया। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद छोटेलाल के स्वजन को सांत्वना देने आसपास के लोग भी पहुंच रहे हैं। अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.