![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/25_06_2021-jila_panchyat_agra_21770944_0.jpg)
RGA न्यूज़
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव होगा या नहीं, आज हो जाएगा तय।
शनिवार को 11 बजे से कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में होगी नामांकन प्रक्रिया। अब तक तीन महिला दावेदारों ने लिए हैं चार नामांकन पत्र भाजपा ने मंजू पर जताया भरोसा। निर्विरोध निर्वाचन न होने की स्थिति में तीन जुलाई को होगा मतदान।
आगरा, आगरा के जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर शनिवार दोपहर तीन बजे तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि अध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध होगा या फिर मतदान की जरूरत पड़ेगी। तीन महिला दावेदारों ने चार नामांकन पत्र लिए हैं। भाजपा की मंजू भदौरिया के विरोध में कौन नामांकन पत्र दाखिल करता है, मतदान की प्रक्रिया इस पर निर्भर करेगी। हालांकि सबसे अधिक सदस्य जीतने का दावा करने वाली बहुजन समाज पार्टी इस चुनावी मैदान से बाहर हो गई है। उसने हाथ खड़े कर दिए हैं। तय कर लिया है कि वह इस चुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी।सपा पहले ही अध्यक्ष पद की रेस से बाहर है। ऐसे में अधिकांश सबसे अधिक स्थिति निर्विरोध चुनाव की बन रही है लेकिन ये तब है, जबकि कोई दूसरा दावेदार अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं करता।
आगरा का जिला पंचायत अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित है। 26 जून सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में नामांकन की प्रक्रिया होगी। भाजपा ने पूर्व विधायक डा. राजेंद्र सिंह की पुत्रवधु पर भरोसा जताया है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। बताया जा रहा है कि डा. राजेंद्र सिंह ने सदस्यों का समर्थन पहले ही जुटाकर अपनी पुत्रवधु की ताजपोशी का रास्ता पहले की साफ कर लिया है। चुनाव की प्रक्रिया सिर्फ नामभर की रह गई है।