पटना ने वैक्सीनेशन के मामले में लखनऊ-जयपुर को छोड़ा पीछे, टाप 10 में कई बड़े शहर नहीं बना सके स्थान

harshita's picture

RGA न्यूज़

एक सप्ताह में ही पटना टीकाकरण में राष्ट्रीय स्तर पर 10वें स्थान से आठवें स्थान पर पहुंच गया है। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि यह सफलता में जितना योगदान टीकाकरण में लगे अधिकारियों और कर्मियों का है उससे ज्यादा जिलावासियों का है।

पटना:- पटना जिले में नियमित मेगा टीकाकारण का असर दिखना प्रारंभ हो गया है। एक सप्ताह में ही पटना टीकाकरण में राष्ट्रीय स्तर पर 10वें स्थान से आठवें स्थान पर पहुंच गया है। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि यह सफलता में जितना योगदान टीकाकरण में लगे अधिकारियों और कर्मियों का है, उससे ज्यादा जिलावासियों का है। इस शानदार उपलब्धि के लिए अभियान से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी लोग बधाई के पात्र हैं। कोरोना संक्रमण से सुरक्षा एवं बचाव के लिए टीकाकरण को गति देना अति आवश्यक है। जो लोग अभी तक टीका नहीं लिए हैं, वह नजदीक के केंद्रों पर जाकर डोज प्राप्त करें। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर अर्जित स्थान से हमसबों को दोगुने उत्साह, उमंग, जुनून एवं जज्बे से कार्य करने तथा सर्वोत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है। आमजन के सहयोग से पटना और बेहतर स्थान प्राप्त करेगा।

टाप-10 टीकाकारण वाले जिले

मुंबई 5127354

पुणे  4199419

कोलकाता 3026549

चेन्नई 2863064

थाणे  2378937

इंदौर 2202425

नॉर्थ 24 परगना 2004344

 पटना  1624394

जयपुर  1616179

 नागपुर  1578762 

80 हजार से अधिक लोगों ने लिया टीका

पटना जिला में गुरुवार को 163 सेशन साइट पर मेगा टीकाकरण अभियान चलाया गया। इन केंद्रों पर 80 हजार 508 लोगों ने टीका लिया। जिसमें फस्र्ट डोज 74 हजार 725 तथा सेकेंड डोज पांच 783 लोगों ने लिया। अब तक पटना जिला में 16 लाख 61 हजार 531 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया है, जिसमें फस्र्ट डोज 12 लाख 90 हजार 211 तथा सेकंड डोज तीन लाख 71 हजार 320 लोगों ने लिया है। जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्र में संचालित मेगा टीकाकरण कैंप के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए खुद मॉनीटरिंग की। गुरुवार को कुल 87 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। इसके पूर्व मेगा टीकाकरण में 43 हजार 500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। सामान्य दिनों में भी जिले में 30 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया जा रहा है। 

एक दिन में सर्वाधिक टीका लगाने में तीसरे स्थान पर 

देश के टॉप 10 जिलों में एक दिन में सर्वाधिक टीका लगाने के मामले में पटना तीसरे स्थान पर है। एक दिन में सबसे अधिक पुणे में एक लाख 39 हजार 86 तथा मुंबई  में 86 हजार 520 लोगों को टीका लगाया गया है। पटना जिले में गुरुवार को 80 हजार 508 लोगों को टीका लगाया गया है। कोलकाता में 67 हजार 891, जयपुर में 56 हजार 299, चेन्नई में 48 हजार 52, थाने में 39 हजार 333, नॉर्थ 24 परगना में 38 हजार 421 तथा नागपुर में 24 हजार 43 लोगों को एक दिन में टीका लगाया गया है। 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.