Aug
11
2018
By Raj Bahadur

RGANEWS
उत्तर प्रदेश के बस्ती से फैजाबाद फोरलेन पर नगर थाने के फुटहिया तिराहे पर बन रहा ओवर ब्रिज शनिवार सुबह 8:10 पर अचानक भरभरा कर डह गया। लगभग 50 मीटर लंबा ओवर ब्रिज गिरता देख लोग भागने लगे। ओवरब्रिज के नीचे एक बच्चा फंसा हुआ है, वहीँ एक घायल व्यक्ति को बाहर निकला गया है।
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर बचाव एवं राहत दल के सदस्य पहुंच गए। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। ओवर ब्रिज के अचानक ढहने से अफरातफरी मच गई। उस समय वहां से लोगों का आना-जाना जारी था।
News Category:
Place: