मुंबई की तस्लीम बनकर 20 लाख रुपये हड़पने वाली महिला बहुत शातिर है, रोचक है फर्जीवाड़ा की कहानी

harshita's picture

RGA न्यूज़

मुंबई की तस्लीम बनकर फर्जी तरीके से 20 लाख रुपये हड़पने वाली महिला बहुत ही शातिर है।

बेली गांव निवासी हसीन अहमद ने जमीन के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी में तस्लीम अख्तर उसके पति शोएब अहमद विपिन कुमार सैयद जैद हसीन अहमद और मुर्शता के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इतनी बड़ी रकम धोखाधड़ी कर निकल जाने से बैंक अधिकारी परेशान है

प्रयागराज, प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित एक्सिस बैंक की शाखा से धोखाधड़ी कर 20 लाख पांच हजार रुपये निकालने वाली महिला बेहद शातिर है। उसका पूरा एक गिरोह है, जिसमें छह सदस्य हैं। जांच में पुलिस को पता चला है कि महिला ने मुंबई की तस्लीम बनकर बैंक के साथ धोखाधड़ी की थी। उसने जिस फर्जी मतदाता पहचान पत्र का इस्तेमाल किया था, वह बमरौली की रहने वाली एक महिला का है। 

तस्‍लीम ने एक्सिस बैंक में खुलवाया था खाता

वर्ष 2019 में एक्सिस बैंक में तस्लीम अख्तर नामक महिला ने खाता खोलवाया था। उसने खुद को मुंबई की रहने वाली बताया था। साथ ही यह भी कहा था कि उसका मूल निवास स्थान बमरौली में है। उसने यहां की रहने वाली तस्लीम अख्तर नामक महिला का मतदाता पहचान पत्र किसी प्रकार हासिल कर लिया। इसके बाद स्कैनिंग कर फोटो बदलकर फर्जी मतदाता पहचान पत्र तैयार किया। इसे बैंक में लगाया और फिर 20 लाख पांच हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। ये रुपये सिविल लाइंस स्थित एक जमीन को बेचने के नाम पर डलवाए गए थे। तस्लीम ने इस जमीन को खुद की बताया था। बाद में रुपये को उसने निकाल लिया था। इसके बाद वह गायब हो गई।

जमीन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी मामला

बेली गांव निवासी हसीन अहमद ने जमीन के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी में तस्लीम अख्तर, उसके पति शोएब अहमद, विपिन कुमार, सैयद जैद, हसीन अहमद और मुर्शता के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इतनी बड़ी रकम धोखाधड़ी कर निकल जाने से बैंक के अधिकारी भी परेशान हो गए।

भूस्‍वामी मुंबई में है, उसने नहीं बेची जमीन

पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि भूस्वामिनी तस्लीम मुंबई में है। सिविल लाइंस स्थित जमीन उन्होंने किसी को नहीं बेची है। इस पूरे प्रकरण में बैंक के कुछ कर्मचारियों की भी भूमिका की जांच की जा रही है। बता दें कि बैंक अधिकारियों ने इस जालसाज महिला का पता बताने वाले को इनाम देने की घोषणा की है। इसके के तहत इस जालसाज महिला का पोस्टर भी जारी किया गया है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.